{"_id":"5702c6614f1c1bfe52c81736","slug":"workers-hit-by-high-tension-line-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी। आटामांडा पाउस हाउस में भवन निर्माण में लगे मजदूर नासिर हुसैन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम पंचायत रुकुमपुर के मजरा इस्लामनगर गौंटिया का 30 वर्षीय नासिर हुसैन सोमवार दोपहर 12 बजे अन्य मजदूरों के साथ काम में जुटा था। अचानक पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे श्रीराममूर्ति हास्पिटल भोजीपुरा में ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी शाकिरा और तीन मासूम बच्चे शोएब (6), साबिया (4) और सुबहान (2) बदहवास हो गए।
विज्ञापन