फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women killed for protesting sale of land

जमीन बेचने का विरोध किया तो पत्नी को जलाकर मार दिया 

Fri, 20 Apr 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 20 Apr 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Women killed for protesting sale of land
गिरफ्तार

क्षेत्र के दलपतपुर गांव में खेती की जमीन बेचकर शराब पीने में पैसा उड़ाने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को अपनी 55 वर्षीय पत्नी को जलाकर मार डाला। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके दो बहनोइयों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

दलपतपुर गांव में अमर सिंह के पास करीब 20 बीघा जमीन है। आरोप है कि अमर सिंह काफी समय से धीरे-धीरे अपनी जमीन बेचने में लगा हुआ था। जमीन का ज्यादातर पैसा उसने अपने बहनोई नौरंगपुर निवासी रविंद्र और नरखेड़ (बिनावर) निवासी प्रमोद के साथ शराबखोरी में उड़ा दिया था। अमर सिंह की पत्नी नन्ही जमीन बेचने का विरोध करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। 
विज्ञापन

दातागंज (बदायूं) के गांव खुकड़ी निवासी नन्ही देवी के भाई मोहर सिंह का आरोप है कि अमर सिंह और जमीन बेचना चाहता था। नन्ही के विरोध करने पर उसने बुधवार देर रात उसके साथ मारपीट की थी। बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे नन्ही देवी की बहू शीतल ने भंडरिया से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोगों ने भंडरिया का दरवाजा तोड़ा लेकिन तब तक नन्ही देवी पूरी तरह जल चुकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भमोरा पुलिस ने हत्या की सूचना पर नन्ही देवी के भाई मोहर सिंह की ओर से अमर सिंह, उसके बहनोई रविंद्र और प्रमोद के खिलाफ नन्ही को जलाकर मारने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed