फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman shot dead, bodies thrown along highways

युवती की गोली मारकर हत्या, हाईवे किनारे फेंका शव

Mon, 21 Nov 2016 01:16 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
तकरीबन 22 वर्ष की युवती के सिर में गोली मारकर हत्या करने के बाद शनिवार को रात में किसी वक्त शव एनएच-24 के किनारे फतेहगंज पश्चिमी में बल्लिया धनेटा गांव के पास फेंक दिया गया। चेहरा और कपड़े जले हुए हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहचान छुपाने के लिए शव को फूंकने की भी कोशिश की गई। रविवार को सुबह अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है वहीं रेप की आशंका में स्लाइड भी बनाई गई है। एसपी देहात यमुना प्रसाद का कहना है कि घटनास्थल हत्या कहीं और कर लाश यहां फेंकने की गवाही दे रहा है। सभी थानों को चेक करा लिया गया है यहां से इस हुलिए की कोई युवती गायब नहीं है। देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लाश मिलने की जगह पर पुलिस पहुंची तो युवती की अधजली लाश गांव के सर्विस रोड पर थी। जिस्म पर नीला छापेदार कुर्ता और मैचिंग सलवार थी। कपड़े, चेहरा और हाथ-पैर जले हुए हैं। गला भी हल्का सूजा हुआ दिख रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में 315 बोर की बुलेट निकलने से यह बात साफ हो गई कि हत्या गोली मारकर की गई है। एसपी देहात यमुना प्रसाद भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की छानबीन के लिए फील्ड यूनिट की टीम को बुला लिया। फील्ड यूनिट ने मौके से कुछ सुबूत जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा लिखकर खुलासे की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


दुपट्टे का टुकड़ा बनेगा मददगार
-पुलिस को मौके से युवती का नीला और सफेद दुपट्टा मिला है। इसके अलावा टूटा हुआ क्लिप भी बरामद हुआ है। पुलिस दुपट्टे के सहारे महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। युवती का फोटो और कपड़ों की जानकारी पड़ोसी जिलों को भिजवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ में चूड़ियां और पैरों पर मेंहदी लगी है
युवती के हाथों और पैरों में इन तरह मेंहदी लगी है कि जैसे नई शादी के वक्त लड़कियां लगाती हैं। हाथों में चूड़ियां भी नई दुल्हन की तरह ही पहने है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि कहीं नैनीताल में हनीमून मनाने जाने के  बहाने लाकर तो युवती को नहीं मार दिया गया है। हत्या में प्रेमी या पति की भूमिका होने की संभावना ज्यादा लग रही है।


-युवती की हत्या कहीं और करके शव हाईवे किनारे फेंका गया है। बरेली के सभी थानों में चेक करा लिया है। यहां इस हुलिये की किसी युवती के मिस होने की सूचना अभी तक दर्ज नहीं हुई है। रामपुर, बदायूं, पीलीभीत आदि जिलों को मैसेज भेजकर युवती की पहचान कराई जा रही है। पहचान होने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा-यमुना प्रसाद, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed