फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman raped , stabbed protest

महिला से रेप, विरोध पर चाकू से हमला

Tue, 16 Feb 2016 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिरिया नारायनपुर गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर बलात्कार का आरोप लगाया है। यही नहीं उसका कहना है कि विरोध करने पर युवक ने चाकू से हमला किया, जो उसके माथे पर लगा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना सोमवार देर रात नौ बजे सुभाषनगर के एक गांव में हुई। गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति खेत की रखवाली करने गया हुआ था। वह घर पर तीन छोटे बच्चों के साथ अकेली थी। तभी गांव का ही विनोद उसके घर में शराब के नशे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। महिला का आरोप है कि गांव के ही विनोद ने उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके गले पर चाकू मारने की कोशिश की। उसने बचाव किया तो चाकू माथे पर लगा और खून बहने लगा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। तभी विनोद भाग गया। घायल महिला ने सुभाषनगर थाने पहुंचकर शिकायत की। एसओ सतीश यादव ने बताया कि विनोद शराब पीकर महिला के दरवाजे पर गालियां दे रहा था। जिसका विरोध करने पर विनोद ने महिला से मारपीट की है। विनोद के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। एसओ का कहना है कि अगर महिला से मेडिकल में बलात्कार की पुष्टि होती है, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed