फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies of poison , murder suspected

महिला की जहर से मौत, हत्या का अंदेशा

Wed, 11 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 11 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
सुभाषनगर में किराए के मकान में रहने वाली 40 वर्षीय महिला की जहर से मौत हो गई। उसी के जेठ के बेटे पर हत्या का आरोप है। महिला का शव उसके जेठ का लड़का किराए के मकान में रखकर भाग गया था। दोनों के बीच अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव का रिक्शा चालक पत्नी और तीन बच्चों के साथ सुभाषनगर में किराए के मकान में रहता है। सोमवार शाम चार बजे रिक्शा चालक की पत्नी कैंट क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल वाले घर गेहूं की फसल कटने के बाद अपने हिस्से का गल्ला लेने गई थी। रात में किसी समय यहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह महिला के जेठ का लड़का उसका शव टेंपो से लेकर सुभाषनगर वाले किराए के मकान में जा पहुंचा। महिला के पति ने बताया कि जेठ के लड़के ने बताया कि रात उनकी पत्नी की रात तबियत खराब हो गई थी। वह उल्टी कर रही थीं। हालत बिगड़ने पर वह उन्हें एक डॉक्टर की क्लीनिक ले गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। वह जाते वक्त उनकी पत्नी का मोबाइल भी दे गया। जानकारी पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और हंगामा करते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत जहर से हुई है। महिला के जेठ के लड़के पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया जा रहा है। महिला की बेटी का कहना है कि उसके तहेरे भाई ने ही उसकी मां को जहर देकर मारा है। पति का कहना है कि भतीजे से उनकी पत्नी के संबंध हो गए थे। हमने समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी समझ में नहीं आया। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि महिला ने खुद जहर खाया या उसे उसके जेठ के बेटे ने खिलाया है।
विज्ञापन


महिला की मौत के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उसका पति शव का अंतिम संस्कार करने के बाद तहरीर देने आने की बात कहकर गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- बृजेश सिंह, इंस्पेक्टर, थाना कैंट 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed