फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife uncompromising shot at brother

पत्नी से समझौता न करने पर भाई को गोली मार दी

Mon, 20 Feb 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Wife uncompromising shot at brother
पत्नी से समझौता न करने पर भाई को गोली मार दी - फोटो : Wife uncompromising shot at brother
थाना सुभाषनगर के सनैया धनसिंह गांव में बड़े भाई ने पत्नी से समझौता न करने पर छोटे भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया। दोनों की शादी सगी बहनों से हुई है। हमलावर ने ही छोटे भाई की साली से शादी करा दी थी। विवाद होने पर इन दिनों दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। रविवार को ससुर के आने पर बड़ा भाई घायल पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर है। मामले में पुलिस ने दो भाईयों और ससुर के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम सनैया धन सिंह गांव के रहने वाले पप्पू शाह की ससुराल बदायूं के थाना दातागंज के सिसिया गांव में हुई है। पप्पू ने 24 वर्षीय छोटे भाई ऐसर अली शाह की शादी अपनी साली नूर जहां से करा दी थी। पुलिस के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद ही ऐसर अली के पत्नी से संबंध खराब हो गए। ऐसर अली पत्नी को पप्पू के घर जाने से मना करता था। इसी बात को लेकर विवाद होता था। नूरजहां के विरोध करने पर ऐसर अली ने उसकी पिटाई करके घर से निकाल दिया था। इस पर नूरजहां ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। बाद में नूरजहां के पिता नासिर शाह आदि के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। रविवार को ऐसर अली के ससुर नासिर शाह बड़े दामाद और उसके भाई पप्पू के घर आए थे। वह उस पर पत्नी नूर जहां से समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे। विरोध करने पप्पू ऐसर अली को पकड़ लिया। उसका दूसरा बड़ा भाई साबिर भी आ गया। दोनों ने ससुर नासिर के साथ ऐसर अली की पिटाई करनी शुरू कर दी। पप्पू घर से तमंचा निकाल लाया और उसने ऐसर अली पर गोली चला दी। कंधे में गोली लगने से ऐसर अली जख्मी हो गया। आनन-फानन में परिवार के अन्य लोग उसे जिला अस्पताल ले आए और भर्ती करा दिया। मामले में ऐसर के ममेरे भाई जाने आलम ने दोनों बड़े भाईयों और सुसर के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा लिखाया है। प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed