{"_id":"5862c7994f1c1b5b26eec1af","slug":"wife-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी का रंग सांवला था तो गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी का रंग सांवला था तो गला घोंटकर मार डाला
बरेली
Updated Wed, 28 Dec 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीवी का रंग सांवला होने पर पति ने प्रताड़ित किया और आरोप है कि इसी बात को लेकर मंगलवार शाम उसकी अंगोछे से गला कसकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरा घर ताला लगाकर भाग गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह घटना बहेड़ी के गांव पटवारागंज में मंगलवार शाम चार बजे हुई। गांव निवासी भीम सिंह की 24 वर्षीय पत्नी प्रीति का रंग सांवला था। तभी शादी के बाद ही से भीम सिंह उसे पसंद नहीं करता था और उसे प्रताड़ित किया जाता था। अन्य ससुराल वाले भी इसी का फायदा उठाते हुए दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर प्रीति को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि प्रीति की मंगलवार शाम के समय अंगोछे से गला कसकर हत्या कर दी गई और सभी परिवार वाले घर पर ताला लगाकर भाग गए। आसपास के लोगों ने प्रीति के पिता प्रताप सिंह निवासी गोपालपुर अजीजपुर थाना भोजीपुरा को इसकी सूचना दी तो वह अपने परिवार के साथ पटवारागंज पुलिस को लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाने पहुंचे पिता ने बताया कि प्रीति की शादी सात साल पहले की थी। उसके दो बच्चे चार साल की बेटी हरसू और दो साल का बेटा समर है। भीम सिंह रुद्रपुर की निजी फैक्ट्री में काम करता है। आरोप है कि प्रीति का रंग सांवला होने के कारण वह उसे पसंद नहीं करता था और दहेज में एक लाख की मांग भी करता था। इंस्पेक्टर बहेड़ी ने बताया कि पिता की तहरीर पर भीम सिंह के अलावा सास ओमवती, अर्जुन, नीलम और चंद्रपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, प्रीति की हत्या अंगोछे से गलाकर की गई है।