फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Where young men and women suddenly disappeared Kashmiri

अचानक कहां गायब हो गए कश्मीरी युवक और युवतियां

Fri, 05 Feb 2016 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 05 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Where young men and women suddenly disappeared Kashmiri
तो वे ट्यूलिप ग्रेंड से एयरबेस देखना चाहते थे!
विज्ञापन

बरेली। कश्मीर में बाढ़ आए अर्सा बीत गया और वहां मदद भी काफी हो चुकी, ऐसे में बाढ़ पीड़ित के नाम पर पढ़े- लिखे लड़के-लड़कियों का इमदाद के नाम पर बरेली में भटकना संदेह पैदा करने वाली बात है। इससे भी गंभीर बात यह है कि वे एयरबेस के करीब की बहुमंजिली इमारत में दाखिल हुए थे जहां से एयरबेस पर नजर रखी जा सकती है। पठानकोट हादसे के बाद इस तरह की हरकत चिंता में डालने वाली है। एक दिन पहले ही इस आशय की खबर भी छपी थी कि ये बिल्डिंग एयरबेस के लिए खतरा हो सकती है और अगले ही दिन वहां कश्मीरी युवक युवतियों के इस तरह घुसने से ये शक पुख्ता हो रहा है कि कहीं ये लोग रैकी के लिए तो वहां नहीं गए थे। बरेली में आईएसआई एजेंट इजाज भी लंबे समय रहा और उसके निशाने पर भी सेना के प्रतिष्ठान थे। बृहस्पतिवार को ट्यूलिप ग्रैंड में घुसे लोगों ने तीसरी मंजिल के एक प्लैट में जाने की बात कही थी जहां कोई नहीं रहता। कहीं ऐसा तो नहीं कि वे यहां रहने की सोच रहे थे। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि बीडीए ने ऐसी बहुमंजिली इमारत को नक्शा पास कैसे कर दिया जहां से एयरबेस को देखा जा सकता है। जबकि इसी सुरक्षा की वजह से फीनिक्स मॉल का ज्यादा ऊंचा करने की इजाजत नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed