{"_id":"571146eb4f1c1b391b4a6bf7","slug":"where-is-the-gold-kotwal-sir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाकी सोना कहां है कोतवाल साहब!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाकी सोना कहां है कोतवाल साहब!
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बड़े मामले के कमजोर खुलासे पर पुलिस फिर विवादों में आ गई है। सराफ से साढ़े तीन किलो सोना लूट के मामले में चार बदमाशों को पकड़कर जेल तो भेज दिया गया लेकिन सोना सिर्फ 750 ग्राम ही मिला दिखाया गया है। तर्क है कि लूट का शेष सामान फरार चार अन्य लुटेरों के पास होगा लेकिन पुलिस के पुराने रिकार्ड से घबराए सराफ और व्यापारी चिंता में हैं कि बाकी का सोना मिलेगा या नहीं। शुक्रवार को व्यापारी नेता सराफ के साथ कोतवाल से मिले और बाकी सोना बरामद न किए जाने पर नाराजगी जताई।
कोरल मोटर्स डकैती कांड पुलिस के बदनाम खुलासों की नजीर है। सवा करोड़ की डकैती पड़ी थी और छह बदमाशों से छह हजार रुपये बरामद कर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया था। तब भी कहा गया था कि जो बदमाश फरार हैं उनके पास बाकी रुपया होगा लेकिन अबतक कुछ हासिल नहीं हो सका। तीन मार्च को सराफ बृजपाल गंगवार के बेटे से लूट हुई थी। मामला दर्ज होने के बाद से लगातार दबावों के चलते खुलासा तो हो गया लेकिन सराफ और व्यापारी संतुष्ट नहीं हैं। व्यापार मण्डल (कंछल गुट) अध्यक्ष संजीव गुप्ता, व्यापार मंडल( मिश्रा गुट) के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, व्यापारी नेता प्रेम प्रकाश रस्तोगी, कामेश पाण्डेय व आहत सराफ बृजपाल गंगवार कोतवाल से मिले। सराफ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के साथ करीब 15 दिन पहले एसएसपी से मिले थे। तब वार्ता में बताया गया था कि 9 सौ ग्राम सोना मिल गया है और माल बरामद करने और बदमाशों को पकड़ने के बाद खुलासा करेंगे लेकिन पुलिस ने अपने खुलासे में अब मात्र साढ़े सात सौ ग्राम सोने के साथ ही मात्र 60 हजार रुपया ही लुटेरों से बरामद दिखाया है जबकि लुटेरे पूरे साढ़े तीन किलो सोने के साथ ही तीन लाख रुपया लूट कर ले गए थे। व्यापारियों ने बाकी का सोना बरामद करने की मांग उठाई है।
चारों को भेजा जेल
पुलिस ने चार बदमाशों हरियाणा के शमशेर उर्फ काल व मुकेश ,अलीगढ़ के पप्पू यादव तथा इस क्षेत्र के पृथ्वीपुर नवदिया वासी रामपाल को जेल भेज दिया है। कोतवाल आर के सिंह के मुताबिक अलीगढ़ के सत्यपाल उर्फ चाचा,जसवन्त उर्फ कालीचरन,पप्पू प्रजापति,राजू बाबा व शेरा की तलाश जारी है और बाकी का सोना व रुपये इन्हीं बदमाशों के पास है।