फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   WhatsApp group stranded on promoting public sector magistrates candidate

 सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रत्याशी का प्रचार कर फंसे सेक्टर मजिस्ट्रेट

Thu, 09 Feb 2017 01:15 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 09 Feb 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp group stranded on promoting public sector magistrates candidate
whatsapp
चुनाव ड्यूटी में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशासन के सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर एक प्रत्याशी की चुनाव प्रचार सामिग्री डालने पर फंस गए। जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार देखा तो वह दंग रह गए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बाबूराम को हटा दिया। अब उनके  खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव सिंचाई को लिखा है।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन में बाढ़ राहत एवं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बाबूराम  नवाबगंज के सेसेक्टर 21 में सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर दी गई ।
विज्ञापन

दूसरी ओर संजय कम्युनिटी हाल में सर्विस वोट डालने के दौरान गोपनीयता भंग न करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वोटिंग कंपार्टमेंट में कोई भी कार्मिक नहीं जाएगा और न ही दो व्यक्ति एक साथ खड़े होंगे। मंगलवार को वोटिंग कंपार्टमेंट में एक साथ दो लोगों के खड़े होने को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान वोट देने की व्यवस्था की गई है। कोई भी मतदाता इन दिनों में कभी भी वोट डाल सकते हैं। चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले पुलिस कर्मियों के लिए भी मतदान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में 1858 वोट पड़े
मतदान कार्मिकों की ओर से दो दिन में 1858 वोट पड़े हैं। इनमें से 1216 वोट बुधवार को डाले गए, जबकि म। मंगलवार को 542 वोट पड़े हैं। सर्विस वोट प्रशिक्षण के आखिरी दिन तक पड़ेंगे, कोई भी वोटर इस अवधि में किसी भी दिन वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed