फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Were just two of the 200 illegal shops hold

200 में से सिर्फ दो अवैध दुकानें ही पकड़ पाए

Sat, 23 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 23 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Were just two of the 200 illegal shops hold
कुत्तों के ‌ख‌िलाफ अभ‌ियान
आदमखोर कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाने में अब तक हीलाहवाली कर रहा तहसील प्रशासन शुक्रवार को अचानक हरकत में तो आया मगर कार्रवाई के नाम पर फिर रस्मअदायगी की गई। नगर पालिका की टीम ने मीट का अवैध कारोबारियों के खिलाफ छापा मारा मगर 200 में से सिर्फ दो ही अवैध दुकानदार पकड़ में आए। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीएम दलबल के साथ गुरसौली गांव पहुंचे और तीन घंटे तक 14 गांवों के प्रधानों की बैठक लेकर अभियान में सहयोग मांगा। 
विज्ञापन

 दोपहर करीब साढे़ तीन बजे नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश यादव पुलिस बल के साथ  मांस की दुकानों पर छापा मारने पहुंचे। इससे हड़कंप मच गया। नई गन्ना सोसाइटी के पास सुअर का मांस बेचने वाले श्याम बिहारी की दुकान पर बिना मोहर लगा और बगैर प्रमाणित किया हुआ मीट पकड़ा गया। उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। रेलवे क्रासिंग के पास मोहम्म्द साबिर के पास भी लाइसेंस नहीं पाया गया। स्वास्थ्य निरीक्षक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सिर्फ दो ही दुकानें पकड़े जाने के सवाल पर स्वास्थ्य निरीक्षक ने कहा कि शनिवार से सुबह से शाम तक अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले नगर पालिका सभागार में स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश यादव ने मीट कारोबारियों की बैठक में घर में अवैध स्लाटर हाउस चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सुबह दस बजे एसडीएम पारस नाथ मौर्या, तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय, वन विभाग के डिप्टी रेंजर गोविंद राम, नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक आर के यादव, इंस्पेक्टर अजय कुमार श्रोतिया गुरसौली गांव पहुंचे। प्राइमरी स्कूल पर 14 गांवों के प्रधानों और ग्रामीणों से कहा कि इंसान को नुकसान पहुंचाने वाले कुत्तों को मारने के लिए ग्रामीण स्वतंत्र हैं। एसडीएम ने कहा कि शनिवार से कुत्ता पकड़ने वाली टीम मुरादाबाद से पहुंच रही है। खूंखार कुत्तों को पकड़कर उत्तराखंड के जंगलों में छोड़ा जाएगा। नगर पालिका ने कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने बहेड़ी के अख्तर और कासिम के मुर्गा फार्म पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नालियों में खून मिला तो नप जाओगे
बहेड़ी। देर शाम एसडीएम पारस नाथ मौर्या ने थाना परिसर में कुरैशी समाज के लोगों की बैठक में घरों में पशुओं का कटान बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि नालियों में खून बहने की खबर मिली तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुहर लगा मीट ही बेचा जाए। जिनके पास लाइसेंस नहीं है वह इस कारोबार को या तो बंद कर दे या फिर लाइसेंस बनाए। 

नगर पालिका ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
मीट दुकानदारों को दुकान के आगे प्लास्टिक का डिब्बा रखने और मांस के अपशिष्ट उसी में डालने की हिदायत दी गई है। एसडीएम ने कहा कि इन्हें लेने के लिए देर शाम को नगर पालिका की गाड़ी आएगी।  इसके बाद भी आवश्यक रूप से अगर मांस के अपशिष्ट फेंकने को नगर पालिका का वाहन चाहिए होगा तो  मोबाइल नंबर 9719674570 और 9756824396 पर कॉल की जा सकती है।


स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं बच्चे 
बहेड़ी। खूंखार कुत्तों से मासूम और उनके अभिभावकों परेशान हैं। खौफ के कारण लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। ज्यादातर स्कूलों में उपस्थिति कम हो गई है। 
गाडविन स्कूल के प्रधानाचार्य संजय भंडारी ने बताया कि चार दिन से छोटी क्लासों में 100 से ज्यादा नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योति सिंह ने 70 बच्चों के नहीं पहुंचने की बात कही। एमजीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामरतन गंगवार ने कहा कि शुक्रवार को पचास बच्चे गैरहाजिर रहे। इनमें वे बच्चे शामिल हैं जो साइकिल से आते हैं। गीतांजलि पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ललित पिपलानी ने बताया कि 30 से 40 बच्चे कम पहुंच रहे हैं।
गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने कहा कि डेढ़ से ज्यादा बच्चों के स्कूल न आने से लगा कि नए सत्र में स्कूल चेंज कर लिया होगा मगर अभिभावकों को फोन कर पूछा तो कुत्तों की डर से नहीं भेजने की बात सामने आई।  केसर इंटर कालेज में बीस, ब्राइट कैरियर स्कूल में पचास और मोती माधव पब्लिक स्कूल में करीब साठ बच्चे कुत्तों की दहशत के कारण स्कूल नहीं आ रहे हैं। 

फिर एक बच्ची को नोचा
बहेड़ी। मोहल्ला लोधीपुर में पप्पू की चार साल की बेटी पिंकी पर शुक्रवार शाम कुत्तों ने हमला कर नोच दिया। वह सहेलियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। वहां मौजूद महिलाओं ने ईंट पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। पिंकी को घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया। जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। 


आज मैंने खुद ही टीम का नेतृत्व किया। शनिवार से कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू होगा। लोग किसी तरह की दहशत में न आएं प्रशासन उनके साथ है। जगह-जगह खुली मीट की दुकानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। किसी को भी बिना लाइसेंस के मीट नहीं बेचने दिया जाएगा। शनिवार से अवैध स्लाटर हाउस चलाने वालों के खिलाफ छापेमारी की जाएगी। 
पारस नाथ मौर्या, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed