{"_id":"574def704f1c1b02091095b9","slug":"were-arrested-four-crooks-rob-passers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों को लूटने वाले चार बदमाश धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहगीरों को लूटने वाले चार बदमाश धरे गए
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
गैंग पकड़ा गया
बरेली/हाफिजगंज। एक महीने पहले राहगीरों से लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस के भोजीपुरा रोड पर ईदगाह तिराहे से दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास दो हजार रुपये, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि 28 अप्रैल की रात साढे़ आठ बजे रिठौरा के पास तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने राहगीरों से असलहों के बल पर लूटपाट की थी। गुपलापुर के अशफाक खां और मौसम खा से पांच हजार, एक मोबाइल, भोजीपुरा के सहायपुर निवासी झंकार यादव और लालाराम से 220 रुपये, मोहरनिया इज्जतनगर के विपिन यादव से 1,160, मोबाइल और अहवरन सिंह से 900 रुपये लूट लिए थे। डीसीएम ड्राइवर साहूकारा के यशपाल यादव से भी 11,500 रुपये लूटे गए थे। घटना की रिपोर्ट अशफाक खां की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसओ धर्मेंद्र गुप्ता ने लुटेरों की तलाश के लिए चौकी इंजार्ज रिठौरा विशाल प्रताप सिंह के साथ दो टीमें गठित की। पुलिस ने दबिश देकर चंद्रपाल निवासी धर्मपुर कस्बा रिठौरा, राजेंद्र यादव, सूरजपाल निवासी ग्राम खाता, राजेश कश्यप निवासी नई बस्ती रिठौरा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक धर्मपुर गांव का हिस्ट्रीशीटर सूरजपाल मुख्य अभियुक्त है। वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिया है। पुलिस ने सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी मीडिया कर्मी को दिया है।