{"_id":"58ac6d144f1c1b2b69b24172","slug":"well-barkat-took-home-the-pretext-of-thugs-coil","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में खैर बरकत का झांसा देकर ठग ले गए कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में खैर बरकत का झांसा देकर ठग ले गए कुंडल
बरेली।
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Well Barkat took home the pretext of thugs coil
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी लेकर लौट रही महिला को घर में खैर बरकत का झांसा देकर ठगों ने उसके कुंडल उतरवा लिए और पुड़िया में एक रुपये के तीन सिक्के बांधकर दे गए। ठगी का शिकार महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए। साथ ही एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बाग ब्रिगटान निवासी फर्नीचर कारीगर नफासत खान की पत्नी सलमा बेगम मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे सब्जी मंडी में सब्जी लेने आईं थीं। वह सब्जी लेकर पैदल ही घर लौट रही थीं। तभी इंदिरा मार्केट की तरफ वाले जिला अस्पताल के गेट के सामने दो लोग उन्हें मिले। दोनों ने सलमा को रोककर कहा कि उनके घर में खैर बरकत नहीं है। अगर वह दुआ कर देंगे तो उनके घर में खूब खैर बरकत होगी और रुपया आएगा। यही बात करते हुए दोनों लोगों ने सलमा के कान के कुंडल उतरवा लिए और एक व्यक्ति ने अपनी जेब में रखे। साथ ही जेब से एक पुड़िया दी। जिसके अंदर एक एक रुपये के तीन सिक्के थे। ठग यह पुड़िया थमा कर भाग निकले। ठगी का एहसास होने पर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने मौके पर पर पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान ग्रीश नाम के युवक को पकड़ा गया, लेकिन महिला ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। ग्रीश ने भी बताया कि वह अपनी मां का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आया है। इस पर उसे छोड़ दिया गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोनों ठग
इंस्पेक्टर कोतवाली केके वर्मा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद छानबीन की गई। साथ ही जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। इसमें दो लोग महिला से बातचीत करते हुए नजर आए। इनमें से एक की दाड़ी थी और दूसरा युवक करीब 25 साल का रहा होगा। महिला ने भी इन दोनों को पहचान लिया, लेकिन अभी यह पता नहीं लग सका है कि यह दोनों हैं कहां के। इंस्पेक्टर ने बताया कि फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है। साथ ही बेकसूर पाए गए ग्रीश नाम के युवक को छोड़ दिया गया है।