{"_id":"57105eb281d086aa079d1a8f46f7d1b7","slug":"wedding-house-six-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के घर में छह लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के घर में छह लाख की चोरी
बरेली
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शादी के घर में वलीमे की दावत की रात को चोरों ने सेंध लगा दी। छत के सहारे घर में घुसे चोर चार लाख रुपये की नकदी समेत छह लाख का माल समेटकर ले गए। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
सोमवार को थाना प्रेमनगर के बानखाना निवासी रिजवान की शादी मोहल्ले की ही सिम्मी से हुई है। मंगलवार की रात को उसके वलीमे का कार्यक्रम कोहाड़ापीर स्थित महफिल मैरिज लान में चल रहा था। उस दिन रात करीब साढ़े आठ बजे रिजवान घर में ताला लगाकर अपनी मां हूरबी, बहन रिजवाना और पत्नी सिम्मी के साथ मैरिज लॉन चले गए। रात करीब साढ़े ग्यारह वह परिवार वालों और मेहमानों के साथ घर लौटे तो मैनगेट दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो हैरान रह गए। कमरे में रखी अलमारी से 4 लाख रुपये की नगदी को रिजवाना को दो लाख रुपये का जेवर चोर ले गए। छत के ऊपर जाकर देखा तो पता लगा ऊपर से ही चोर आए थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन करने पर पुलिस को किसी करीबी पर ही चोरी करने का शक है।
ताले तोड़कर गाड़ी में फर्नीचर भर ले गए
बरेली। थाना इज्जतनगर में सनसिटी विस्तार के पास चोर दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का माल समेट ले गए। वहीं, नेम सिंह की दुकान से डेयरी में रखा सामान भी भर ले गए। मंगलवार की रात को चोरों ने जगतपुर पुराना शहर के रहने वाले नदीम की मॉर्डन सोफा के ताले तोड़कर उसमें से करीब एक लाख रुपये का सामान गाड़ी में भर लिया। इसी तरह चोरों ने भमौरा इलाके के रहने वाले नेम सिंह की डेयरी के ताले तोड़कर उसमें रखा पनीर और खोए के अलावा ग्यारह हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
शिक्षक के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
बरेली। चोर मंगलवार रात एक शिक्षक के घर के ताले तोड़कर नकदी और ज्वैलरी समेत एक लाख का सामान ले गए। शिक्षक अपनी पत्नी को दवा दिलाने अस्पताल गया था। पीड़ित की तहरीर प्रेमनगर पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाना प्रेमनगर की गंगापुरम कालोनी निवासी साजिद अली बिथरी चैनपुर के विद्यालय में शिक्षक हैं। बुधवार की शाम 7.30 बजे वह पत्नी शहाना को दवा दिलाने के लिए संदल खां बाजार स्थित क्लीनिक पर गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ डाला। शिक्षक के मुताबिक चोर ताले तोड़कर घर से 15 हजार नगद, ज्वैलरी और डिजिटल कैमरा समेत एक लाख से ज्यादा का सामान ले गए।