फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Viru babu's video to take money viral

विवि के बाबू का पैसे लेने का वीडियो वायरल

Fri, 29 Sep 2017 02:27 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 29 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा विभाग के एक कर्मचारी का पैसे लेते हुए वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई। आरोप है कि बाबू ने एंट्रेंस एग्जाम में नंबर बढ़ाने के नाम पर रिश्वत ली है। मामला सामने आने के बाद कुलपति ने वीडियो की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि बाबू ने आरोपों को नकारा है।
विज्ञापन

वीडियो पिछले साल का बताया जा रहा है, क्योंकि प्रवेश परीक्षा विभाग के कर्मचारी जनार्दन राव जो रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं, उनमें पांच सौ के पुराने नोट हैं। गुरुवार को यह वीडियो सोशल मीडिया साइट पर वायरल हुआ। वीडियों में जनार्दन राव अपनी सीट पर बैठे दिख रहे हैं। कोई सामने से उन्हें रुपये दे रहा है। रुपये लेने के बाद राव उन्हें गिनते दिखाई रहे हैं। आरोप है कि राव ने यह रुपये प्रवेश परीक्षा में नंबर बढ़वाने के बदले लिए हैं। इस बाबत राव का कहना है कि उन्हें रुपये विश्वविद्यालय का ही कर्मचारी दे रहा है। उससे उन्होंने अपने बैंक खाते से रुपये निकलवाए थे। हालांकि जिस तरह से वीडियो बना है उससे यही लग रहा है कि उसे पैसे देने वाले ने ही बनाया है। अगर रुपये देने वाला राव का साथी था तो उसने वीडियो क्यों बनाया। कुलपति के निर्देश पर अब मामले की जांच होगी।
विज्ञापन

 
बारादरी थाने में दर्ज कराई हुई थी एफआईआर
वीडियो इसी साल मार्च में किसी ने राव को दिखाया था और पूछा था कि इसमें तुम ही पैसे लेते दिख रहे हो। राव ने वीडियो में खुद के होने की बात स्वीकारने कर ली थी। इसके बाद अप्रैल में राव ने डीएम से शिकायत की कि कोई उन्हें ब्लैकमेल करना चाह रहा है। राव ने इस बाबत बारादरी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई। उनका आरोप था कि वीडियो दिखाकर उनसे दो लाख रुपये मांगे गए थे। वीडियो में विश्वविद्यालय का एक अन्य कर्मचारी भी दिख रहा है, जो वीडियो बनाने वाले को धमका रहा है। तब यह मामला दब गया था, लेकिन गुरुवार को वीडियो के यू-ट्यूब पर वायरल होने से फिर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
मैंने अभी वीडियो नहीं देखा है। जो भी वीडियो है किसी न किसी ने अपलोड किया ही होगा। वीडियो की जांच कराई जाएगी। अगर हमारे कर्मचारी ने रिश्वत ली है और इसकी पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अगर वीडियो में दिखाई गई सूचना गलत है तो अपलोड करने वाले पर कार्रवाई कराई जाएगी।

- प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला, कुलपति

मुझे ब्लैकमेल करने के लिए यह वीडियो बनाया गया है। मैंने किसी से रुपये बैंक से निकलवाए थे। वही लेते हुए वीडियो में दिख रहा है। मैंने किसी से कोई रिश्वत नहीं ली। मैंने डीएम से शिकायत करने के बाद बारादरी थाने में उन लोगों पर एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
- जनार्दन राव, कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed