फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video bomb against accountant bribes

लेखपाल के खिलाफ रिश्वत का वीडियो बम

Sat, 05 Nov 2016 01:35 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज के लेखपाल सजेश कुमार के खिलाफ रिश्वत का वीडियो बम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें लेखपाल को हिस्सा प्रमाणपत्र जारी करने की एवज में उसी के घर पर 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए दिखाया गया है। हालांकि लेखपाल ने पांच हजार रुपये मांगे थे, काफी देर बाद रिश्वत की रकम पांच हजार रुपये से घटकर पांच सौ रुपये पर आ कर ठहर गई। वीडियो में लेखपाल इम्तियाज हुसैन से पांच सौ रुपये की रिश्वत लेते हुए दिखाया है।
विज्ञापन

मीरगंज के इस लेखपाल के बारे में लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि वह बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करता है। यहां तक कि गरीब बच्चों के जाति. आय, निवास प्रमाणपत्र आदि की रिपोर्ट लगाने के लिए भी 200 रुपये तक लेते हैं। इन कामों के लिए उन्होंने अपने  एजेंट लगा रखे हैं जो कि आवेदकों से पैसे वसूली का काम करते हैं।
विज्ञापन

मीरगंज तहसील के मीरापुर गांव निवासी एजाज हुसैन खां की मौत के बाद उसक ा वारिस इलियाज खेत में अपना हिस्सा शामिल कराने के लिए कई महीने पहले आवेदन कर चुका था। उनके स्तर से आवेदन के बावजूद राजस्व अभिलेख में उसका नाम शामिल नहीं हो रहा था और न ही प्रमाणपत्र जारी किया गया था। जबकि इलियाज को बैंक से कर्जा लेने के लिए जमीन में हिस्सा प्रमाणपत्र की आवश्यक्ता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल इलियाज की मजबूरी का फायदा उठाते हुए वह दो महीने से पांच हजार रुपये मांग रहा था। पिछले सप्ताह इलियाज के चाचा इम्तयाज हुसैन लेखपाल के घर गए। करीब पंद्रह मिनट तथा काफी अनुरोध करने पर ही वह पांच सौ रुपये में हिस्सा प्रमाणपत्र जारी करने पर राजी हुआ। वीडियो में लेखपाल ने पहले पांच सौ रुपये लिए, उसी के बाद हिस्सा प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और वह पत्र दिया है।

‘वीडियो की जांच कराई जा रही है, एक दो दिन में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’ पंकज यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed