फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The police hushed up the theft of a truck from the police station.

Agra News: थाने से ट्रक चोरी होने पर पुलिस ने डाल दिया पर्दा

Sat, 29 Aug 2026 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The police hushed up the theft of a truck from the police station.
एकता थाने में खड़ा ट्रक। 
आगरा। घर-दुकान में चोरी के मामले तो सामने आते रहते हैंं। मगर इस बार चोरी कहीं और नहीं, थाने से ही हो गई। एकता थाना क्षेत्र में आरटीओ ने चेकिंग के दाैरान ओवरलोडिंग में ट्रक सीज किया। 22 दिन पहले ट्रक थाने के बाहर से ट्रक मालिक ही चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

पता चलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो लखनऊ एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के फुटेज में रात 12:28 बजे जाता नजर आया। इसके बाद कई और जगह से फुटेज मिल गए। ट्रक की लोकेशन के आधार पर सिद्धार्थ नगर पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया गया। इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। थाने लाकर मालिक और उसके बेटे को छोड़ दिया। अब ट्रक को जुर्माना जमा कराने के बाद रिलीज करा लिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल मामला दो अगस्त का है। अलवर, राजस्थान निवासी कालूराम ट्रक लेकर आगरा आए थे। एकता थाना क्षेत्र में आरटीओ के कर अधिकारी वीके आनंद ने ओवरलोडिंग पर ट्रक रोका। उसे सीज कर दिया। 69,500 रुपये जुर्माना भी लगाया। पुलिस ने ट्रक की चाबी ले ली। थाने से 5 अगस्त की रात को ट्रक चोरी हो गया था। मामले की जानकारी पर पुलिस टीम लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल-दर-सवाल
पुलिस ने ट्रक मालिक और उसके बेटे को भी पकड़ा। उन्हें थाने लेकर आए। पूछताछ में पता चला कि ट्रक मालिक का बेटा दूसरी चाबी से ट्रक को ले गया था। इस बात के सामने आने पर भी पुलिस ने घटना पर पर्दा डाल दिया। इससे कई सवाल उठ रहे हैंं। थाने में खड़े वाहन भी सुरक्षित नहीं हैं। चोरी हुई तो पुलिस ने रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की? अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया या नहीं? थाने से चोरी के लिए काैन जिम्मेदार है। मालखाने की जिम्मेदारी हेड मोहर्रिर पर होती है, उन पर क्या कार्रवाई हुई? अगर नहीं हुई तो क्या कारण रहा? पूर्व में भी थानों में चोरी के मामले सामने आ चुके हैं।

वर्जन
ट्रक चोरी के मामले में जांच कराई जाएगी। इसके लिए जो भी कर्मचारी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी

एकता थाने में खड़ा ट्रक। 

एकता थाने में खड़ा ट्रक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed