{"_id":"57d1be3b4f1c1b255631a18e","slug":"unemployed-swindle-again-now-making-false-promises-of-land-surveyors","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों से फिर ठगी, अब भूमि सर्वेयर बनाने का झांसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरोजगारों से फिर ठगी, अब भूमि सर्वेयर बनाने का झांसा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के भूमि संरक्षण विभाग में भूमि सर्वेयर के पद पर भर्ती के नाम पर बरेली सहित प्रदेश के कई शहरों मेें युवाओं को ठगा गया है। उनसे प्राइवेट खाते में 15500-15500 रुपये जमा करा लिए गए। अब फिर से सात-सात हजार रुपये मांगे गए हैं। जिस पर युवकों को शक हुआ तो वह इस संस्था के गुड़गांव स्थित कार्यालय के पते पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। इन युवकों ने डीएम से शिकायत करते हुए भूमि संरक्षण विभाग के कथित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है।
बरेली सहित यूपी के कई शहरों में 20 जून को भूमि संरक्षण के लिए सर्वेयर के 1630 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया। जिसके आधार पर बहेड़ी के अमित, बरेली के शीलेंद्र, रवि सहित काफी लोगों ने आवेदन किया था। आवेदन के आधार पर उनमें से मजाई कजियान (बहेड़ी) निवासी अमित कुमार को भारत सकार की के अशोक स्तंभ लगे लेटर पेड़ पर नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। जिसमें मिनिस्ट्री आफ रूरल डवलपमेंट भारतीय भूमि सर्वेक्षण विभाग लिखा है। जिसका कार्यालय कामर्शियल बिल्डिंग नं. 6 आईटीसीपीएस सेक्टर 15। एनएच आठ, हीरो होंडा चौक के पास आईएमटी मनीसार गुड़गंव हरियाणा अंकित है।
बहेड़ी के अमित के लिए इस संस्था के सचिव रोहित वर्मा की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। जिसमें एलपीएसओ के पद पर 25 वर्ष तक नियुक्त करने का उल्लेख किया है। नियुक्ति पत्र में 10 सितंबर तक शैक्षिक योग्यता, फोटो पहचानपत्र, आवासीय पता, जन्म तिथि तथा जाति प्रमाण पत्र की प्रतियां मांगी हैं। साथ में एक प्रपत्र भी भेजा गया है, जिसमें प्रशिक्षण शुल्क जमा करने को कहा है और उसमें उसके कारणों का भी उल्लेख किया है। नियुक्ति पत्र के 72 घंटे के अंदर अवंतिका चौटाला के पीएनबी बैंक की गुड़गांव शाखा में 15500 रुपये जमा कराए गए। बाद में 7500 रुपये और मांगे गए।
विज्ञापन
बहेड़ी के अमित का कहना है कि भारत सरकार के लेटरपेड पर नियुक्ति पत्र। उसके बाद अवंतिका चौटाला के व्यक्तिगत खाते में 154500 रुपये जमा कराने के बाद फिर से 7500 रुपये मांगे गए। इस पर शक हुआ तो वह गुड़गांव पहुंचा। वहां कोई नहीं मिला तो शक पूरी तरह यकीन में बदल गया। इसी के बाद अमित ने डीएम को शिकायतीपत्र भेजकर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा जमा की गई राशि को वापस कराने का अनुरोध किया है।
‘आज मीटिंग में व्यस्तता के कारण अभी यह शिकायत मेरे समक्ष प्रस्तुत नहीं हुई है। मामला गंभीर लग रहा है, जिसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की दाएगी।’ पंकज यादव डीएम