फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Under the pressure of marriage, goldsmith suits suicide

शादी के दबाव में सुनार ने आग लगाकर की खुदकुशी

Tue, 31 Oct 2017 02:19 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 31 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Under the pressure of marriage, goldsmith suits suicide
‌िवविनय वमाऱ्र्मा
कांकरटोला में पेशे से सुनार विनय वर्मा (27) ने सोमवार शाम को घर की छत पर आग लगाकर खुदकुशी कर ली। विनय की चीख पुकार सुनकर छत पर पहुंचे परिवार वालों ने उनको बचाने की कोशिशें की, लेकिन वह बुरी तरह से झुलस चुके  थे। आनन फानन उन्हें निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बारादरी थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराना चाहा, लेकिन परिवार वालों ने इंकार कर दिया, हालांकि बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

विनय वर्मा के पिता स्व. सतीश चंद की पुराने शहर में सोने की डाई काटने की दुकान है। सतीश चंद की मौत के बाद दोनों भाई दुकान संभालते थे। हाल ही में परिवार ने विनय और उनके भाई विपिन वर्मा की शादी तय कर दी थी। विनय के लिए तिलहर और विपिन के लिए आगरा की लड़की को पसंद किया गया था। दोनों भाईयों की 21 नवंबर को एक साथ शादी होनी थी। बताते हैं कि विनय शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसे लेकर परिवार में कुछ दिनों से विवाद भी चल रहा था। सोमवार शाम को दोनों भाई शाम पांच बजे दुकान से वापस लौटे। परिवार के मुताबिक विनय सीधे छत पर चले गए, कुछ देर बाद चीखने की आवाज सुनाई दी तो लोग ऊपर पहुंचे तब तक विनय खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed