फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   umrasiya kand

इंस्पेक्टर को बचाने में फंसे सीओ धर्मसिंह मार्छाल

Tue, 24 Feb 2015 01:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 24 Feb 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
19 अगस्त की रात को उमरसिया गांव में पति के साथ खेत से लौट रही महिला के साथ बभिया गांव के युवकोें ने गैंगरेप किया था। पुलिस ने इस मामले को इतने हल्के में लिया था कि रात्रि अधिकारी दरोगा राजू राव ने मौके पर जाने तक की जहमत नहीं उठाई थी। तत्कालीन इंस्पेक्टर देवराज राठी ने कहा था कि मैं सेना भर्ती ड्यूटी में हूं, सुबह दिखवा लूंगा। परिवार वालों ने महिला को खुद ही जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया था। बाद में यह मामला सुर्खियों में आने पर पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपियों को चिहिन्त करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। तत्कालीन सीओ तृतीय धर्म सिंह मार्छाल को इस मामले जांच दी गई। सितंबर माह के अंत में इस मामले में दो जांच रिपोर्ट बनी। पांच पेजों की दो जांच रिपोर्ट के चार पेजों में एक ही भाषा लिखी है। आठ दिन बदली गई जांच रिपोर्ट का आखिरी पेज बदल दिया गया है। पहली जांच रिपोर्ट में सीओ ने इंस्पेक्टर देवराज राठी और दरोगा राजू राव को गुनहगार बताया था। जबकि बभिया चौकी इंचार्ज रविंद्र शर्मा को बचा दिया था। लेकिन दूसरी रिपोर्ट में इंस्पेक्टर और दरोगा को सीओ ने दोष मुक्त करके बभिया चौकी इंचार्ज रविंद्र शर्मा को दोषी ठहरा दिया। सीओ की रिपोर्ट पर दरोगा रविंद्र शर्मा को मिस्स कंडेक्ट मिल गई। इससे खफा दरोगा ने डीआईजी से मुलाकात करके उनके सामने सीओ की दोनों जांच रिपोर्ट पेश कर दी। डीआईजी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। डीआईजी ने बताया कि जांच बदलना गंभीर बात है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी होने पर कार्रवाई भी होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed