{"_id":"57af7ef04f1c1bf924ee4b31","slug":"two-suspicious-young-man-walked-into-the-jat-regiment-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट रेजीमेंट में घुसे दो संदिग्ध युवक, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाट रेजीमेंट में घुसे दो संदिग्ध युवक, हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले का खतरा देखते हुए देश भर में अलर्ट के बावजूद शनिवार देर रात दो संदिग्ध लोगों के जाट रेजीमेंट सेंटर घुसने की सूचना से सेना में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने जेआरसी परिसर में सघन चेकिंग शुरू कर दी। ये दो लोग जिस ऑटो में बैठकर परिसर के बाहर तक आए थे, उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे एक ऑटो सैटेलाइट बस स्टैंड और नकटिया के बीच जाट रेजीमेंट गेट के पास कुछ मिनट रुका और फिर चल दिया। उस वक्त उधर से सेना की क्यूआरटी गुजर रही थी। संदेह होने पर सेना के जवानों ने ऑटो चालक को रोक कर पूछताछ की। चालक ने बताया कि उसके ऑटो में दो व्यक्ति सैटेलाइट से बैठकर आए थे, जो किराया देने के बाद ऑटो से उतरने के बाद नाले में होकर जाट रेजीमेंट परिसर में चले गए। दोनों युवक कौन थे इस बारे में आटो चालक ने कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया। ऑटो चालक की बात सुनकर सेना जवानों के होश उड़ गए। फौरन इसकी जानकारी आला अफसरों को दी गई। इसके बाद सेना और पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। तमाम लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन देर रात तक संदिग्ध युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। ऑटो चालक बारादरी इलाके के संजय नगर का रहने वाला है, जिससे देर रात तक पूछताछ चलती रही। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि दोनों युवक कौन थे इसका पता नहीं चल सका? ऑटो चालक से पूछताछ की जा रही है।