फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trying to overtake the two students killed

ओवरटेक करने के चक्कर में गई दो छात्रों की जान

Tue, 22 Mar 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 22 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Trying to overtake the two students killed
स्कूल बस
एक्सीलेंट एकेडमी में नवीं क्लास का आखिरी पेपर देकर लौट रहे दो छात्रों को उन्हीं के स्कूल की बस ने कुचल दिया। जब तक उन्हें बरेली के अस्पताल लाया गया, दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों भट्ठा मालिकों के बेटे हैं। कस्बे में व्यस्त रहने वाली सड़क पर गांधी मेडिकल स्टोर के  सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

कस्बा शीशगढ़ के दर्जी चौक निवासी ईंट भट्ठा स्वामी अब्दुल हफीज का 16 वर्षीय बेटा सालिम हुसैन और उसका 18 वर्षीय दोस्त सैफ बरेली-शीशगढ़ रोड पर एक्सीलेंट एकेडमी में कक्षा नौ के छात्र थे। सोमवार को करीब डेढ़ बजे दोनों दोस्त नवीं का आखिरी पेपर देकर घर लौट रहे थे। आगे उन्हीं के स्कूल की बस छात्र-छात्रों को लेकर चल रही थी। कस्बे में गांधी मेडिकल स्टोर के सामने सालिम ने ओवरटेक करके बाइक को जैसे ही बस से आगे निकाला। बाइक फिसलकर बस के पहिए के आगे गिर गई। हादसे में दोनों छात्र पहिए के नीचे आने से बुरी तरह जख्मी हो गए। परिवार वाले घायलों को आनन-फानन में बरेली के निजी अस्पताल लाए। घायलों के साथ शीशगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष हाजी जाहिद हुसैन उर्फ गुड्डू और बसपा विधायक सुल्तान बेग भी थे। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद परिवार वाले छात्रों का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


अस्पताल में घर वालों को संभालना मुश्किल हो गया
निजी अस्पताल में रोते-बिलखते परिवार वालों को संभालना मुश्किल था। उनका रोना देखकर वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई थीं। परिवार वाले एंबुलेंस से सैफ और सालिम के शवों को शीशगढ़ ले गए। पहले तो यह हुआ कि दोनों शवों का कस्बे के पहले अस्पताल में रखकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, लेकिन बाद में सालिम और सैफ के पिता अपने बेटों का पोस्टमार्टम कराने के तैयार ही नहीं हुए। उन्होंने पुलिस को लिखकर दे दिया कि पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। आला अधिकारियों से बात करने के बाद एसओ ने भी चुप्पी साध ली।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed