फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trying to marry those girls with rape

दुष्कर्म की कोशिश करने वालों के साथ लड़कियों का निकाह

Fri, 24 Jun 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 24 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज के गांव में नेत्रहीन की दो बेटियों से दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले दो शोहदों के जेल से छूटकर आने के बाद बुधवार को बिरादरी के लोगों की मौजूदगी में दोनों बहनों से दोनों शोहदों का निकाह करा दिया गया। दोनों रातों रात उन्हें दुल्हन के जोड़े में विदा करके घर ले गए। निकाह होने के बाद लड़कियों ने तो उनका गुनाह माफ कर दिया, लेकिन पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए पीड़िताओं (अब पत्नी) के पास संदेशा भिजवाया है। 
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब आठ बजे सीबींगज में नेत्रहीन की बेटियों के रेप की कोशिश करने के आरोप में जेल गए थाना हाफिजगंज के बड़ेपुरा गांव के साजिद हुसैन और अल्ताफ हुसैन बुधवार को देर शाम करीब आठ बजे जेल से जमानत पर रिहा हो पाए। वहां से सीधे परिवार वाले उन्हें लेकर सीबीगंज पहुंचे। रात साढ़े ग्यारह बजे बिरादरी के लोगों के बीच पंचायत में हुए फैसले के मुताबिक दोनों बहनों का लड़कों के साथ निकाह कराया गया। इसके बाद रातोंरात दोनों बहनें दुल्हन के जोड़ों में छेड़छाड़ के आरोपियों की हमराह बनकर विदा हो गईं। अचानक रातोंरात हुई दो बहनों की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। इसी गांव में दोनों लड़कियों की एक और बहन ब्याही हुई है। आरोपी उसी के रिश्ते में देवर बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

मेहर को लेकर हुई कहासुनी
मेहर को लेकर काफी देर निकाह से पहले कहासुनी होती रही। लड़की वाले मेहर की मोटी रकम तय करना चाहते थे। जबकि लड़के वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। काफी देर बहस होने के बाद दोनों बहनों से मेहर की रकम पांच लाख 786 तय हो गई। मेहर तय होने के बाद निकाह हो पाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed