फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transporter's son turned robber

ट्रांसपोर्टर का बेटा निकला लुटेरा

Fri, 04 Nov 2016 01:23 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Transporter's son turned robber
लूट
प्रेमनगर पुलिस ने छह दिन पूर्व व्यापारी की पत्नी से हुई लूट का खुलासा कर एक लुटेरे को दबोच लिया। पकड़ा गया लुटेरा ट्रांसपोर्टर का बेटा है। उसके पास महिला से लूटी रकम भी बरामद हुई। उसका एक साथी अभी फरार है।
विज्ञापन

 सुर्खा होली चौक निवासी कारोबारी अशोक बाबू की पत्नी वैशाली सिंह 29 अक्तूबर की रात 11.25 बजे अपनी दुकान से घर जा रही थीं। आरके पुरम कालोनी के पास दो युवक वैशाली का थैला लूटकर ले गए थे। उनके थैले में 25 हजार रुपये नगद और टिफिन था। अशोक बाबू की ओर से घटना की रिपोर्ट थाना प्रेमनगर में लिखाई गई थी। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशन में प्रेमनगर इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह और कोहाड़ापीर चौकी इंचार्ज रजनीश यादव को लगाया गया था। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बताया कि सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चौधरी तालाब मोहल्ला निवासी शोएब को दबोच लिया। उसके पास व्यापारी की पत्नी वैशाली से लूटे गए साढ़े आठ हजार रुपये, टिफिन और घटना के समय प्रयोग की गई बाइक मिल गई। पूछताछ में शोएब ने बताया कि घटना के समय उसके साथ बानखाना मोहल्ले का सिराज पुत्र अनवर भी था, जो फरार है।  शोएब के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती और गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। वह आठ साल पहले जेल भी गया था। शोएब के पिता ट्रांसपोर्टर इसरार के आठ ट्रक चलते हैं।
विज्ञापन


मोबाइल से खुला राज
बरेली। घटना के बाद मौके पर पुलिस को एक मोबाइल मिला था, जिस पर फईम और एक मोबाइल नंबर लिखा था। खोजबीन करने पर बरामद मोबाइल के ऊपर लिखा नंबर शोएब की बहन का निकला। उसे थाने बुलाकर पूछताछ की तो मामला खुल गया। इसके बाद शोएब को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed