{"_id":"57702de94f1c1bcf7379b15f","slug":"traders-shamtganj-lighting-store-robberies","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहामतगंज में प्रकाश ट्रेडर्स की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहामतगंज में प्रकाश ट्रेडर्स की दुकान में चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
शहामतगंज के बाजार में प्रकाश ट्रेडर्स की दुकान के रोशनदान की खिड़की तोड़कर चोर एक लाख रुपये नकदी चोरी कर ले गए। दो चोरों की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे से मिली तस्वीरों के आधार पर चोरों की तलाश करने में लगी है।
थाना बारादरी के सिंधुनगर कॉलोनी में रहने वाले संजय आयलानी और उनके भाई प्रकाश आयलानी का शहामतगंज के बाजार में प्रकाश ट्रेडर्स के नाम से डिस्पोजल सामान का थोक का कारोबार है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद करने के बाद दोनों भाई घर चले गए थे। उन्होंने रुद्रपुर से सामान मंगाया था। रविवार सुबह साढ़े चार बजे वह दुकान पर सामान उतरवाने के लिए पहुंचे तो शटर टूटा देखकर हैरान रह गए। प्रकाश ने दुकान के अंदर घुसकर देखा तो रोशनदान की खिड़की का जाल टूटा हुआ था। दुकान की तिजोरी खुली पड़ी थी। उसमें से एक लाख रुपये गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पूर्व पार्षद लेखराज मोटवानी को दी। पुलिस भी बुला ली। पुलिस ने दुकान में लगे नाइट विजन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें दो चोरों की तस्वीरें दिखाई दीं। सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक चोर दुकान में रात 2.39 बजे घुसे हैं। हालांकि दुकान में घुसने के बाद चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को लोहे की रॉड से तोड़ दिया था। सीसीटीवी में एक चोर बैग में सामान भरकर ले जाता दिखाई दे रहा है जबकि दूसरे चोर के हाथ में दुकान की ही टार्च और लोहे की रॉड है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। शहामतगंज इलाके में चोरी रोकने को गश्त बढ़ा दी गई है। पुराना शहर, संजयनगर और कालीबाड़ी के संदिग्ध लड़कों की तलाश करके पूछताछ की जा रही है।