{"_id":"5782ad674f1c1b397c7f9cab","slug":"tola-pottage-two-sides-threw-stones-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबड़ी टोला में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रबड़ी टोला में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बारादरी के रबड़ी टोला में रंजिशन दो पक्षों में मारपीट होने के बाद पथराव और फायरिंग हो गई। इससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। बीस दिन पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके मामला निपटा दिया था। इस दफा पुलिस की तरफ से 20-20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
मोहल्ला रबड़ी टोला निवासी शुएब और तालिब में बच्चों के विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। बीस दिन पहले शुएब और तालिब में मारपीट हो गई थी। इस दौरान शुएब के चोट भी लगी थी मामले में तालिब के खिलाफ पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके मामला निपटा दिया था। बताते हैं कि रविवार को देर शाम शुएब अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तालिब रास्ते से होकर गुजर रहा था। इस दौरान दोनों में गुत्थम-गुत्था होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग घरों से निकल आए। ईंट-पत्थर चलने लगे। फायरिंग भी हो गई। दोनों तरफ से लोगों के फायर करने से मोहल्ले में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
चौकी इंचार्ज मैनेज करने में लगे हैं
रबड़ी टोला के मामले में चौकी इंचार्ज अमित खारी की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहा है। वह पूरे मामले को देर रात तक मामले को मैनेज करने में लगे रहे। उनका कहना था कि आला अफसरों से मशविरा लेने के बाद ही वह इस मामले में कार्रवाई करेंगे। इससे पहले उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी ही नहीं है।