फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   To hold the animal unconscious , the animal traffickers banished

बेहोश पशु पकड़ लिए, पशु तस्कर भगा दिए

Sun, 17 Jan 2016 02:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 17 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
दुनका/शाही। पशु तस्करों के बड़े नेटवर्क के सामने पुलिस बौनी साबित हो रही है। पुलिस केवल पशुओं को पकड़ पा रही है और वध के लिए प्रतिबंधित पशुओं को स्लाटर हाउस ले जाने वाले पशु तस्कर फरार हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को दुनका में सामने आया। वध के लिए प्रतिबंधित 35 पशुओं से भरा एक दस चक्का ट्रक पुलिस ने शनिवार सुबह लमकन ईंट भट्ठे के पास बरामद किया। सभी पशुओं को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर बेरहमी से ठूंसा गया था। हैरानी की बात यह है कि ट्रक बरामद करने का दावा करने वाली पुलिस का कहना है कि तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

बकौल पुलिस, सुबह नौ बजे जांच के लिए जाने के दौरान ईंट भट्ठे के पास एक दस टायरा ट्रक खड़ा दिखा। साइरन बजाती पुलिस जीप को देखकर ट्रक ड्राइवर और उसके तीन साथी ट्रक से कूदकर कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए। तिरपाल उठा कर देखा तो ट्रक में वध के लिए प्रतिबंधित 33 नर और दो मादा पशुओं को बेरहमी से ठूंस कर भरा गया था। ऊपरी हिस्से में रेता बजरी और भूसा भरा था। एक मादा मवेशी को मरी हालत में बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ट्रक कैमरी के रामपुर के एक व्यक्ति का है जिसका ट्रक पहले भी पशु तस्करी में पकड़ा जा चुका है। यह ट्रक रायबरेली से पशुओं को इकट्ठा कर रामपुर में वध के लिए ले जा रहा था। बरामद पशुओं को बरेली गौशाला भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस पर सवाल उठाने पर एसओ महेंद्र सिंह का कहना है कि अभी मुझे 28 दिन ही हुए हैं फिर भी मैंने अवैध असलाह, शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। पशु तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहा हूं। सुबह जांच के लिए गांव जा रहा था। ट्रक सामने से आ रहा था। हम जब तक ट्रक तक पहुंचे तस्कर फरार हो गए। अभी ट्रक का नंबर ट्रेस नहीं हुआ और ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नंबर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतलब, पुलिस के जवान पीछा नहीं कर पाते...
पुलिस का कहना है कि साइरन बजाती जीप को देखकर तस्कर और ड्राइवर ट्रक से उतर कर फरार हो गए। ऐसे में सवाल उठता है कि जीप से चलने वाले जवान क्या बदमाशों का पीछा करने में सक्षम नहीं थी या कोई अन्य कारण था, जो तस्कर पैदल फरार होने में कामयाब हो गए। वह भी सुबह नौ बजे के समय जब खेतों में ग्रामीण काम भी कर रहे थे।


लखनऊ नंबर की लावारिस कार में मिला छह कुंतल मांस
भुता। थाना क्षेत्र से होकर जा रही मांस भरी एक कार शुक्रवार रात किसी वक्त अहरोला गांव के पास खाई में गिर गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई और तस्कर इसे छोड़कर भाग गए। कार से करीब छह कुंतल मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने मांस को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। कार के नंबर से मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। एसओ गौरव सिंह यादव ने बताया कि सुबह सफेद रंग की मारुति जैन कार संख्या यूपी 32 बीडी 3504 लावारिस खाई में पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें मांस भरा मिला। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed