फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thugs have stolen six shops and a house

बदमाशों ने छह दुकान और एक घर में की चोरी

Sat, 25 Nov 2017 02:34 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 25 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने ताबड़तोड़ सात वारदात कर पुलिस को चुनौती दी है। अटा कायस्थान निवासी शरीफ  खां पुत्र वली शेर खां अपने परिवार के साथ साले की शादी में फ रीदपुर के गांव टिसुआ गए थे। चोरों ने घर के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, कपड़े, बर्तन आदि घरेलू सामान चोरी कर लिए। दूसरी घटना इसी गांव में गंगाराम पुत्र मेवाराम की किराना की दुकान में हुई। चोर दुकान के शटर के ताले तोड़कर सरसों के तेल के डिब्बे, परचून का सामान समेत करीब 4500 रुपये ले गए। तीसरी घटना में चौराहे पर स्थित इज्जतनगर गांव रहपुरा चौधरी निवासी तहसीम खान पुत्र महबूब खां की दुकान में चोरी हुई। चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चौथी घटना गांव निवासी बबलू खान की इलेक्ट्रिक की दुकान में हुई। यहां से बिजली का सामान समेत हजारों की नकदी आदि चोरी हो गई। पांचवीं घटना वाजिद खां पुत्र असगर के मेडिकल स्टोर में हुई। चोर दवाएं, नकदी आदि ले गए। छठी घटना कुंदर पुत्र मोहम्मद याद खां की मोबाइल की दुकान में हुई। चोर यहां से 4 मोबाइल, 4 हजार नकद आदि समेत करीब 20 हजार का सामान ले गए।  सातवीं घटना साबिर खान की मोबाइल शॉप की दुकान पर हुई। चोर शटर के ताले तोड़कर 6 हजार नकद और सामान चोरी कर ले गए। गांव निवासी सोहेल खां की सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


त्रिपाट फटने पर दो पक्षों में मारपीट 
सीबीगंज। मथुरापुर स्थित पकौड़ी की एक दुकान का त्रिपाल पिकअप वैन से फ ट गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना पर सीओ द्वितीय और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराकर समझौता करा दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। गांव मथुरापुर अड्डा स्थित गांव निवासी चमन की पकौड़ी की दुकान है। फ तेहगंज पश्चिमी के गांव ट्यूलिया निवासी अब्दुल हमीद पिकअप गाड़ी लेकर गांव से हाईवे की तरफ  आ रहा था। इसी दौरान पिकअप में पकौड़ी की दुकान में लगा त्रिपाल फंसकर फ ट गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed