फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three sent to jail for attacking on Docter keshav and one absconding

बरेली: डॉ. केशव के तीन हमलावर भेजे जेल, अभी यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Tue, 01 Mar 2022 02:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Mar 2022 02:34 PM IST
सार

इस मामले का बारादरी पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि रविवार को चक महमूद निवासी अनीस उर्फ आनिस अली, शास्त्रीनगर निवासी आकाश ठाकुर और संजयनगर के लक्की लभेड़ा को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
three sent to jail for attacking on Docter keshav and one absconding
फाइल फोटो - फोटो : istock

विस्तार

बरेली में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. केशव अग्रवाल को गोली मारने के मामले का चौथा आरोपी आरिफ एजाजनगर गौंटिया स्थित घर में ताला डालकर परिवार समेत फरार हो गया है। वह पीलीभीत में असम चौराहे के पास रहने वाला है। पुलिस जब उसकी तलाश में घर गई तो वहां ताला पड़ा मिला। उसकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर पुलिस दबिश दे रही है। जबकि उसके तीन अन्य साथी सोमवार को जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

रामपुर गार्डन में रहने वाले रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के एमडी, इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और अमृत विचार समाचार पत्र के सीईओ डॉ. केशव अग्रवाल शनिवार रात स्टेडियम रोड स्थित अपने केशलता अस्पताल से घर लौट रहे थे। स्टेडियम रोड पर मंदिर के पास उन्होंने कार रुकवाकर माथा टेका और फिर कार में बैठकर जाने लगे। वहां से कुछ आगे ब्रेकर पर ड्राइवर दिनकर ने कार धीमी की, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली शीशे को तोड़ते हुए कार की पिछली सीट पर बैठे डॉ. केशव के गाल को फाड़ती हुई निकल गई।

विज्ञापन

जमीन के विवाद में घटना को दिया अंजाम

 इस मामले का बारादरी पुलिस ने रविवार को चक महमूद निवासी अनीस उर्फ आनिस अली, शास्त्रीनगर निवासी आकाश ठाकुर और संजयनगर के लक्की लभेड़ा को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। अनीस का डॉ. केशव से साढ़े पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वह डॉ. केशव पर दबाव बनाकर रुपये वसूल रहा था, लेकिन जब डॉ, केशव ने और रुपये देने से मना किया तो उसने हमला कर दिया। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे आरिफ की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed