{"_id":"5b8d19b442c79210ba2df46c","slug":"three-more-dead-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तीन और मौतें, आंकड़ा 48 पर पहुंचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुखार से तीन और मौतें, आंकड़ा 48 पर पहुंचा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 03 Sep 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसर अभी समीक्षा और बैठकों में रणनीति बनाने में ही उलझे हैं और उधर बुखार रोज लोगों की जान ले रहा है। बेकाबू बुखार से रविवार को बिशारतगंज और फतेहगंज पूर्वी में तीन और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में बुखार से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 48 पर पहुंच गया है।
बिशारतगंज के कंधरपुर गांव में कुसुम (35) की बुखार से मौत हो गई। इसके अतिरिक्त बेहटा बुजुर्ग गांव में आसिफ अली (60) को भी इलाज के लिए दिल्ली ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बुखार से पीड़ित फतेहगंज पूर्वी में अंजली (18) की मौत होने के बाद कोहराम मच गया। शनिवार तक जनपद में बुखार से 45 मौत होने की बात सामने आई थी। इन मौतों के बाद सीएमओ विनीत शुक्ला ने बताया कि मझगवां ब्लॉक के भूड़ा, खैलम, बिहारीपुर और मुगलपुर में 250 से ज्यादा लोगों की चेकअप किया गया। डॉक्टरों की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी। बुखार को गंभीरता से लेने के लिए भी कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव मनौना में भी मेडिकल कैंप किया। यहां 83 मरीजों का दवायें बांटी गईं। वहीं 45 मरीजों की ब्लड स्लाइड भी बनाई गई है। वहीं गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंंग भी कराई गई। सीएमओ के मुताबिक गांव में गंदगी की वजह से बीमारियां फैल रही है।