फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theri sister had not called viral video

तहेरी बहन को नहीं बुलाया तो वीडियो वायरल कर दिया

Thu, 14 Apr 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 14 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Theri sister had not called viral video
अारोपी
दरिंदों के चंगुल में फंसी दलित छात्रा ने अपनी तहेरी बहन को जंगल में बुलाने से इंकार किया तो उसी के साथ गैंगरेप कर वीडियो वायरल कर दिया। दरिंदे चार महीने तक दबाव डालते रहे। मगर छात्रा ने चुप्पी साध रही। यह खुलासा पकड़े गए मुख्य आरोपी मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस पूछताछ में किया। 
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी मनोज कुमार ने बताया कि चार महीने पहले वह अपने मौसेरे भाई प्रदीप के घर रहने के लिए आया था। प्रदीप छात्रा की तहेरी बहन से एकतरफा मोहब्बत करता था, लेकिन वह उसे नहीं चाहती थी इसलिए उसने पूरा प्लान बनाया। छात्रा गांव के प्राइमरी स्कूल के पास जंगल में रोजाना शौच के लिए आती थी। करीब पंद्रह दिन तक तीनों ने उसकी रेकी की। एक दिन मौका मिलते ही उसे धर दबोचा और तीनों से गैंगरेप कर वीडियो क्लिपिंग बना ली। इसके बाद छात्रा को पूरी क्लिपिंग दिखाई और तहेरी बहन को लेकर इसी जंगल में आने को कहा। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। मनोज और प्रदीप छात्रा पर दबाव बनाते रहे, लेकिन छात्रा चुप रही। चार महीने बाद मनोज के मोबाइल से प्रदीप ने वीडियो को वायरल कर दिया। सबसे पहले छात्रा के कुनबे के लोगों को ही वीडियो भेजी गई। मनोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार होने की योजना बना रहा था। मौसी के घर से भागकर अपने गांव खड़ा रामनगर आ गया। वहां से पुलिस ने बस का इंतजार करते समय दबोच लिया। पुलिस ने प्रदीप और रवींद्र के घरों और रिश्तेदारी में दबिश दी मगर हाथ नहीं आए। प्रभारी निरीक्षक अजय श्रोतिया ने बताया कि दो बार पहले भी मनोज कुमार छात्रा के साथ संबंध बना चुका है। वह प्रदीप के लिए उसकी तहेरी बहन को बुलाना चाहता था। इसलिए उसने प्लानिंग के तहत प्रदीप से वीडियो क्लिपिंग बनवा ली। इसके बाद मनोज छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। डिमांड पूरी न होने पर उसने रेप की वीडियो क्लिपिंग वायरल कर दी।   
विज्ञापन


चौथा आरोपी कौन था
बहेड़ी। रेप पीड़िता मंगलवार को थाने में चीखकर कह रही थी कि चार लोगों ने गैंगरेप किया था। उसने तीनों को पहचाने का दावा किया था। चौथे के मुंह पर नकाब लगा हुआ इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसका हुलिया पतला और लंबे कद का बताया था। पुलिस के कहने पर पीड़िता ने तीन के ही खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता और उसके घर वालों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि पुलिस चौथे को बचाने में जुटी है। उसका नाम मनोज से पूछा जा सकता था। उन्होंने कहा कि यदि प्रदीप और रवींद्र की जल्दी गिरफ्तारी नहीं हुई और चौथे को बचाने की कोशिश हुई तो विरोध किया जाएगा। सभी के खिलाफ गैंगरेप और एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता ने कहा कि उसके साथ नाइंसाफी हुई तो वह लखनऊ और दिल्ली तक शिकायत करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा को पहले से जानता था
-छात्रा को दुराचार का आरोपी मनोज कुमार पहले से ही जानता था। वीडियो क्लिपिंग प्रदीप ने छुपकर बनाई थी। उसने क्लिपिंग बनाने के बाद छात्रा के सामने तहेरी बहन को बुलाने की डिमांड रख दी। बुलाने से मना करने पर छात्रा की वीडियो क्लिपिंग वायरल कर दी- यमुना प्रसाद, एसपी देहात 

एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच और विधिक कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। 
- प्रमोद यादव सीओ बहेडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed