{"_id":"576ee03e4f1c1bc525b4a52a","slug":"then-swift-animal-smuggling-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर स्विफ्ट कार में पशु तस्करी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर स्विफ्ट कार में पशु तस्करी, दो गिरफ्तार
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
अाआराोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुरहुरी चौराहे पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने मोहम्मदगंज गांव से मारुति स्विफ्ट कार में ठूंसकर रामपुर ले जाए जा रहे तीन गोवंशीय पशुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पशुओं को नशा देकर बेरहमी से लादा गया था। आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश में लगी है।
शुक्रवार देर रात मारुति स्विफ्ट कार में दो बछिया और एक बछड़ा भरकर पशु तस्कर उन्हें वध के लिए रामपुर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर एसओ बच्चू सिंह यादव, एसआई अवधेश कुमार मिश्रा और सिपाही संजीव यादव ने दिवना की तरफ से आ रही पशु तस्करों की कार को हुरहुरी चौराहे पर घेराबंदी कर रुकवा लिया। तस्कर फायरिंग करते हुए गांव की तरफ भाग गए। शुक्र है कि किसी को गोली लगी नहीं। पशुओं से भरी गाड़ी को थाने लाकर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और पुलिस टीम पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद पशुओं को पुलिस स्थानीय पशुपालकों की सुपुर्दगी में दे दीं। देर रात को ही पुलिस ने दबिश देकर मीरगंज थाने के ग्राम मोहम्मद गंज निवासी अरशद पुत्र मुनासिब, जिला रामपुर के थाना भोट के ग्राम मिलक खासम निवासी मुकर्रम को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि कार उधम सिंह नगर के विकास पंत के नाम से पंजीकृत है। विवेचना के दौरान कार मालिक और तस्करों के अन्य साथियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
शाहजहांपुर से मीरगंज कैसे पहुंची कार
बरेली जोन की सीमा तो शाहजहांपुर के रोजा थाने से शुरू हो जाती थी। वहां से मीरगंज तक पशु तस्करों की कार कैसे आ गई। जबकि हाइवे पर 24 घंटे पुलिस लगी रहती है। पेट्रोलिंग के लिए वाहन भी लगे हैं। इससे तो हाइवे की थानों और चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।