फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft of thousands of teacher off at home

शिक्षिका के बंद घर में हजारों की चोरी

Mon, 30 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 30 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Theft of thousands of teacher off at home
चोरी के बाद का हाल
बिहारीपुर कहरवान में रहने वाली शिक्षिका के बंद घर के मैनगेट का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गए।शिक्षिका बुजुर्ग सास को लेकर 22 मई से दिल्ली गई हुई थीं। काम करने वाली महिला की सूचना पर पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी हुई। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम ने मामले की बारीकी से छानबीन की। मामले में शिक्षिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के मोहल्ला बिहारीपुर कहरवान निवासी संदीप कक्कड़ दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। यहां घर में उनकी पत्नी प्रीति कक्कड़ और मां शोभारानी कक्कड़ रहती हैं।  संदीप दिल्ली में काम करते हैं। उनकी पत्नी पत्नी प्रीति निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। प्रीति 22 मई को सास को लेकर पति के पास दिल्ली गई थीं। रविवार को सुबह गीता ने ही संदीप के आसपास के लोगों को बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उसी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रीति के घर के मैनगेट का कुंडी टूटी हुई थी। दूसरी मंजिल के एक कमरे काच ताला टूटा हुआ था। घर से एलईडी, सोने के जेवरात और दस हजार रुपये चोर समेट ले गए। देर शाम को प्रीति ने दिल्ली से लौटकर पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बिहारीपुर चौकी इंचार्ज एसपी सिंह का कहना है कि मकान मालकिन प्रीति कक्कड़ ने बताया है कि जिस अलमारी में ज्यादा कीमती सामान था, वह बच गया है। फील्ड यूनिट ने फिंगर प्रिंट लिए हैं। एक संदिग्ध को चिहिन्त कर लिया गया है। फिंगर प्रिंट मिलान के बाद घटना का खुलासा होने की संभावना है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed