{"_id":"574b47b14f1c1b7a28109300","slug":"theft-of-thousands-of-teacher-off-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के बंद घर में हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका के बंद घर में हजारों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 30 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीपुर कहरवान में रहने वाली शिक्षिका के बंद घर के मैनगेट का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गए।शिक्षिका बुजुर्ग सास को लेकर 22 मई से दिल्ली गई हुई थीं। काम करने वाली महिला की सूचना पर पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी हुई। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम ने मामले की बारीकी से छानबीन की। मामले में शिक्षिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली इलाके के मोहल्ला बिहारीपुर कहरवान निवासी संदीप कक्कड़ दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। यहां घर में उनकी पत्नी प्रीति कक्कड़ और मां शोभारानी कक्कड़ रहती हैं। संदीप दिल्ली में काम करते हैं। उनकी पत्नी पत्नी प्रीति निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। प्रीति 22 मई को सास को लेकर पति के पास दिल्ली गई थीं। रविवार को सुबह गीता ने ही संदीप के आसपास के लोगों को बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उसी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रीति के घर के मैनगेट का कुंडी टूटी हुई थी। दूसरी मंजिल के एक कमरे काच ताला टूटा हुआ था। घर से एलईडी, सोने के जेवरात और दस हजार रुपये चोर समेट ले गए। देर शाम को प्रीति ने दिल्ली से लौटकर पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बिहारीपुर चौकी इंचार्ज एसपी सिंह का कहना है कि मकान मालकिन प्रीति कक्कड़ ने बताया है कि जिस अलमारी में ज्यादा कीमती सामान था, वह बच गया है। फील्ड यूनिट ने फिंगर प्रिंट लिए हैं। एक संदिग्ध को चिहिन्त कर लिया गया है। फिंगर प्रिंट मिलान के बाद घटना का खुलासा होने की संभावना है।