फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The two groups clashed in Model Town gurdwara

मॉडल टाउन गुरुद्वारा में भिड़े दो गुट

Thu, 23 Jun 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 23 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
The two groups clashed in Model Town gurdwara
गुरुद्वारे में हंगामा
मॉडल टाउन गुरुद्वारा की प्रबंधन कमेटी को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार शाम को फिर बखेड़ा हो गया। सिख संगत के दो गुटों के आमने-सामने आ जाने से पुलिस की मौजूदगी में ही टकराव की नौबत आ गई। एक गुट ने मुख्यग्रंथी से माइक छीनने और गुरुवाणी की पोथियों को जबरन छीनने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों गुटों के लोगों को बमुश्किल समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे दोनों गुटों को कलेक्ट्रेट में वार्ता के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

16 मई को गुरुद्वारा की प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर के इस्तीफे के बाद 25 मई को एक गुट ने बैठक बुलाकर बीबी जसपाल कौर को प्रधान चुन लिया, जिसे अवैधानिक बताते हुए दूसरा गुट विरोध कर रहा है। इस गुट का कहना है कि नए सिरे से सदस्यता खोलकर कमेटी का चुनाव कराया जाए, तभी वह वैध माना जाएगा। इसे लेकर इस गुट के सरदार ज्ञान सिंह जुनेजा, मालिक सिंह कालड़ा, मनमोहन सिंह बख्शी, कुलजीत सिंह ओबराय, कुलदीप सिंह, पिंका सिंह, परमजीत सिंह, गुरदीप सिंह बग्गा, सुरजीत सिंह आदि तमाम लोग बुधवार शाम को गुरुद्वारा में सभा करने के लिए पहुंचे। आरोप है कि दूसरे गुट के लोगों ने सभा में बाधा डालने की कोशिश की। इसको लेकर दोनों गुटों में तकरार होने लगी। हालांकि दूसरे गुट के लोगों का कहना है कि मुख्यग्रंथी निशानसिंह से माइक छीन लिया गया और गुरुवाणी की पोथियों को छीनने की कोशिश की गई। मौके पर सीओ तृतीय, प्रेमनगर, बारादरी के इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। शाम साढ़े आठ बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक चले हंगामा और नोकझोंक के बीच पुलिस ने दोनों गुटों को बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम सिटी के समक्ष अपनी-अपनी बात रखने पर सहमत कर लिया। उधर, मुख्य ग्रंथी ने पुलिस को तहरीर भी दे दी है। मालिक सिंह कालरा का कहना है कि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव बिना सदस्यता खोले कराने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं, जसप्रीत कौर का कहना है कि कुछ लोग गुरुद्वारा पर काबिज होने के लिए औचित्यहीन बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed