फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The three girls then ran scolded by parents

घरवालों ने डांटा तो भाग आईं तीन लड़कियां

Wed, 17 Feb 2016 01:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
 घरवालों के डांटने पर तीन लड़कियां घर से भागकर बरेली आ गईं। वे सेटेलाइट पर भटक रही थीं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनके घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन

शहर के सेटेलाइट बस स्टैंड पर सोमवार रात आठ बजे पंद्रह, सोलह और 18 साल उम्र की तीन लड़कियां भटकती नजर आईं। इनमें एक विवाहित थी। उनकी गतिविधियों को देख मौजूद लोग समझ गए कि ये लड़कियां घर से भाग कर आई हैं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उनसे पूछताछ की  तो अविवाहित दो लड़कियों ने अपने को सगी बहनें बताया। उनका कहना था कि वे पीलीभीत शहर के मोहल्ला खुदागंज की रहने वाली हैं और उनके पिता की मौत हो चुकी है। एक भाई ग्रिल वेल्डिंग की दुकान पर काम करता और दूसरा बनवास मजदूरी करने जाता है। पिता की मौत के बाद चाचा ने कुछ सहारा दिया था, जो अब उन्हें अक्सर छोटी मोटी बातों पर डांटते रहते हैं। उन्हीं की डांट से क्षुब्ध होकर वे नाराज होकर घर से चलीं आईं। उनके साथ पड़ोस ही रहने वाली विवाहित युवती भी आ गई। युवती ने बताया कि उसका पति उसे मारता पीटता है, इसलिए वह उससे बचकर बरेली चली आई। यहां से वह बरेली के मोहल्ला सतीपुर में रिश्तेदारी में जाने वाली थी कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दरोगा उरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लड़कियों के परिवार वालों से संपर्क हो गया है। वे उन्हें लेने के लिए पीलीभीत से बरेली के लिए चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed