फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The student has to write at home from the color , I love you

छात्रा के घर पर रंग से लिख दिया, आई लव यू

Sun, 27 Mar 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 27 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
थाना बारादरी के मोहल्ला जोगीनवादा में शोहदे ने छात्रा के घर के आगे रंग से आई लव यू लिख दिया। इतना ही नहीं आरोपी होली खेलने के बहाने छात्रा के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी है, लेकिन अब तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। शोहदा छात्रा को दो साल से परेशान कर रहा है। पिछले साल इसके ही खौफ में छात्रा ने परीक्षा नहीं दी थी और इस बार प्राइवेट पढ़ाई कर रही है। 
विज्ञापन

मोहल्ला जोगीनवादा निवासी छात्रा प्रेमनगर स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है। मोहल्ले के ही शोहदे राजकुमार कश्यप उर्फ लल्ला से डरकर उसने पिछले साल परीक्षा ही नहीं दी।  उसने पिता से बीमारी का बहाना करके स्कूल छोड़ दिया था। स्कूल छोड़ने के बाद छात्रा ने कोचिंग जाना शुरू किया तो राजकुमार उर्फ लल्ला उसका पीछा करने लगा। कोचिंग पर जाते समय रास्ते में एक दुकान के चबूतरे पर बैठकर राजकुमार फोन करने का नाटक करके छात्रा को सुनाते हुए धमकाने वाली बातें करता था। वह कहता था यार वो (यानी छात्रा )उससे बात नहीं कर रही है, नहीं मानी तो वह उसे मार डालेगा। छात्रा शोहदे की इन हरकतों से दुखी थी। दो महीने पहले उसने अपनी माता को शोहदे की हरकतों की जानकारी दी तो उन्होंने मोहल्ले की महिलाओं के जरिए शोहदे के घर तक खबर कराकर सुधरने की हिदायत दिलवा दी, लेकिन इसके बाद भी उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं आया। होली के दिन शोहदे ने छात्रा के घर के बाहर तीन स्थानों पर आईलवयू लिखकर उसका नाम लिख दिया। छात्रा की माता ने दो स्थानों से तो नाम मिटा दिया, लेकिन एक स्थान पर अभी तक लिखा हुआ है। इतना ही नहीं शोहदा  घर में घुसकर रंग लगाने के बहाने उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि मुकदमा दर्ज करा दिया है आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी कराने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed