फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The son of a retired army made mobile, now repenting

रिटायर्ड फौजी के बेटे ने उड़ाया मोबाइल, अब पछता रहा

Sun, 30 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 30 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
The son of a retired army made mobile, now repenting
The son of a retired army made mobile, now repenting - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बटलर में मोबाइल खरीदने गया रिटायर्ड फौजी का बेटा मोबाइल चोरी करता सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि पता नहीं पलभर में उसके दिमाग में क्या आया कि उसने मोबाइल चुरा लिया।
विज्ञापन

  पवन विहार निवासी राहुल कुमार रिटायर्ड फौजी का बेटा है। पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों वह मोबाइल खरीदने बटलर स्थित दानिश खान की दुकान पर पहुंचा। वहां उसकी नीयत खराब हो गई और करीब तीस हजार की कीमत का मोबाइल चोरी कर लाया। राहुल को यह मालूम नहीं था कि उसकी हरकत पर तीसरी आंख की नजर है। सीसीटीवी फुटेज में राहुल की तस्वीर कैद होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता लगा कि राहुल पवन विहार में रहता है और कोल्ड ड्रिंक कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस पूछताछ करती हुई आरोपी के घर पहुंचकर पकड़ लाई। उसने पकड़े जाते ही जुर्म भी कुबूल कर लिया और रोने लगा। एक साल पहले ही राहुल की शादी हुई है। उसकी बेटी भी है। दिवाली की पूर्व संध्या पर गिरफ्तारी होने से राहुल का परिवार सन्न रह गया है। रुहेलखंड चौकी इंचार्ज रविशंकर यादव ने बताया कि त्योहार पर राहुल खुद भी मोबाइल चोरी करने के बाद पछता रहा है। कोर्ट में भी उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed