फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The soldier intimidated by cousin

सिपाही को रिश्ते के भाई ने धमकाया

Wed, 20 Apr 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 20 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
किला इलाके में रहने वाले सिपाही को रिश्ते के भाई ने धमका दिया। आरोपी का कहना है कि तुम्हारी बहन की डोली नहीं उठने दूंगा। पीड़ित ने अफसरों से शिकायत करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। अफसरों ने उसे मदद क रने का भरोसा दिलाया है। बदायूं के इस्लाम नगर का रहने वाला सिपाही इन दिनों शाहजहांपुर में तैनात है। उसका परिवार करीब 25 साल के किला इलाके में रह रहा है। सिपाही के घर रिश्ते के भाई का आना-जाना था। उसकी नजर बहन पर पड़ गई। वह एकतरफा में उससे जबरन शादी करने की जिद करने लगा। आए दिन उसका आना-जाना शुरू हुआ तो परिवार वालों ने उस पर पाबंदी लगा दी। बुधवार को कोहाड़ापीर से सिपाही की बहन की बारात आनी है। जिस से उसकी शादी हुई है रिश्ते का भाई सिपाही को धमका रहा है। उसका कहना है कि वह उसकी बहन की शादी में बवाल कर देगा। शादी नहीं होने देगा। इससे परेशान सिपाही ने मामले की शिकायत आला अफसरों से करके मद्द मांगी है। अधिकारियों ने सिपाही को मदद का आश्वासन देकर किला पुलिस को शादी में निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है चौकी स्तर पर ही अधिकारियों ने बता दिया हो। मैं इस मामले को दिखवाता हूं। सिपाही की बहन की शादी में खलल डालने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। शिकायत आएगी तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed