फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The security issue will come up again on August four trident

चार अगस्त को फिर उठेगा त्रिशूल की सुरक्षा का मुद्दा

Wed, 03 Aug 2016 01:16 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 03 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
लंबे अर्से बाद त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा को लेकर फिर से कवायद तेज हो गई है। इस बारे में एयरफोर्स में चार अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे त्रिशूल परिसर में बैठक बुलाई है। इसमें पुराने मामलों पर विस्तार से चर्चा होगी। यह भी समीक्षा होगी कि पूर्व में लिए गए निर्णय पर अब तक क्या कार्रवाई की गई। स्वतंत्रता दिवस से 11 दिन पहले बुलाई गई इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

तीन महीने पहले त्रिशूल की सुरक्षा को लेकर लिए गए निर्णयों पर अमल नहीं हुआ है। बीडीए और नगर निगम की रिपोर्ट के आधार पर 50 मीटर की परिधि में बने 900 से अधिक अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई की जानी थी। इस मामले में अफसरों की ओर से अभी तक कोई प्रयास नहीं हुआ है। रिंग रोड के लिए 46 करोड़ रुपये से जमीन खरीदने का प्रस्ताव भी सेना मुख्यालय को नहीं भेजा जा सका है। इस प्रस्ताव को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के यहां अधिकारी अंतिम रूप देने में लगे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत को प्रतिबंधित क्षेत्र के भट्ठों के लाइसेंस निरस्त करने थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने आसपास के घरों में रहने वाले परिवार और वहां के किराएदारों की सूची भी नहीं बनाई है। त्रिशूल के बाहरी इलाकों के मुड़िया अहमदनगर, कंजादासपुर, करमपुर चौधरी आदि 12 गांवों में गंदगी हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसका समाधान नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रस्तावित बैठक में एयरफोर्स और सेना के अधिकारियों के अलावा डीएम, एसएसपी,  एडीएम सिटी, नगर आयुक्त, बीडीए उपाध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, डीपीआरओ, सीएमओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा आसपास के ग्रामों के प्रधान भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed