फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The policemen did not yet Bareilly Range

बरेली रेंज से पुलिस कर्मी अभी नहीं हटे

Wed, 06 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 06 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी आरके भारद्वाज ने जिले के नेताओं और अफसरों की मेहरबानी से मनपसंद थानों में तैनाती कराने वाले करीब ढाई सौ पुलिस कर्मियों को हटा दिया, लेकिन बरेली में रेंज के जिलों से अटैच पुलिस कर्मी अभी नहीं हट पाए हैं। तमाम पुलिस कर्मी मलाईदार स्थानों पर तैनाती पाकर मोटी रकम कमा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब ढाई पुलिस कर्मी री-पोस्टिंग कराकर मनपसंद थानों में तैनाती कराए हुए थे। एसएसपी ने ऐसे सभी पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया है, लेकिन बरेली रेंज में अटैच कराने वाले सिपाही अभी तक नहीं हटे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेंज से चारों जिलों में करीब दो सौ पुलिस कर्मी दूसरे जिलों में अटैच हैं। बरेली में अटैच होने वाले पुलिस कर्मियों की तादाद सबसे अधिक है। बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी करीब 50-50 पुलिस कर्मी दूसरे जिलों से अटैच होकर नौकरी कर रहे हैं। हालांकि इनमें कुछ सही केस भी हैं। जो पुलिस कर्मी ऑफिस में अटैच होकर नौकरी कर रहे हैं, उनके साथ तो कोई न कोई मजबूरी है। किसी को परिवार के साथ रहना जरूरी है। किसी की अन्य समस्या है। कुछ पुलिस कर्मी तो ऐसे हैं जो अटैचमेंट के बहाने दूसरे जिलों का कार्यकाल बरेली में रहकर काट रहे हैं। ताकि वहां का जैसे-तैसे समय पूरा होने पर बाद में बरेली में परमानेंट तैनाती कराकर नौकरी करने में कोई समस्या नहीं आ पाए।  डीआईजी आशुतोष कुमार ने बताया कि कितने पुलिस कर्मी अटैच हैं, उनके बारे में पता कराकर दिखवाते हैं। जिनकी समस्या सही होगी वही अटैच होकर नौकरी कर पाएंगे। बाकी को उनके जिलों को रिलीव कराया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed