{"_id":"f2c8fd5667f9eb0c67460a16c22d9199","slug":"the-number-plate-was-stolen-from-the-car-of-ig-bareilly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली की नंबर प्लेट से चोरी हुई थी आईजी की गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली की नंबर प्लेट से चोरी हुई थी आईजी की गाड़ी
बरेली
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी के आईजी आनंद स्वरूप की सरकारी सफारी गाड़ी चुराने के मामले में नोएडा पुलिस का दावा है कि वारदात अंजाम देने दो नहीं तीन संदिग्ध आए थे। जिस कार से उन्होंने सेक्टर-23 के मेन गेट से एंट्री की थी उसकी नंबर प्लेट पर बरेली की स्कूटी का नंबर लिखा हुआ था। हालांकि, सफारी को एक संदिग्ध लेकर बाहर निकला और बाकी के दोनों वारदात को अंजाम देने जिस कार से आए थे उसमें बाहर निकले। जाते समय उन्होंने कार पर आनंद के पड़ोसी वेद गट्टानी की फियट की नंबर प्लेट लगा ली थी।
डीएसपी डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि तीन संदिग्ध मंगलवार रात 3:08 बजे एक कार से सेक्टर-23 स्थित सी ब्लॉक में घुसे थे। आनंद स्वरूप परिवार समेत सी-80 सेक्टर-23 में ही रहते हैं। संदिग्धों ने 40 मिनट तक रेकी की और सफारी गाड़ी उड़ा ली। रात 3:48 बजे पहले सफारी गेट से बाहर निकली और उसके पीछे वह कार निकली जिसमें दो अन्य संदिग्ध सवार थे। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जांच में यह भी पता चला कि कार पर पहले बरेली की एक स्कूटी की नंबर प्लेट लगाकर एंट्री की गई और जाते वक्त वेद गाड़ी की नंबर प्लेट लगा ली गई।
-----------
नीली बत्ती लगी गाड़ियों की हुई जांच
जिले में शुक्रवार दोपहर सभी नीली बत्ती लगी हुई गाड़ियों सहित अन्य की जांच की गई। एसएसपी ने सुबह मेसेज फ्लैश किया कि सभी चेक प्वाइंट्स पर सघन तलाशी अभियान चलाया जाए।