फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The mother of the abused sister with a knife then killed Godkr

मां बहन की गाली दी तो छुरी से गोदकर मार डाला

Fri, 19 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 19 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
The mother of the abused sister with a knife then killed Godkr
हत्‍यया के बारे में बताते लाोग
गाली देने से गुस्साए बाप बेटों ने पीलीभीत हाईवे पर सरेशाम युवक का मुर्गा काटने वाली छुरी से पेट फाड़ दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक और मारने वाला युवक दोनों साथ-साथ मकान बनाने के ठेके लेते हैं। दिन में दोनों के बीच भुता के गांव में लिंटर डालने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाप बेटों को मौके पर ही पकड़ लिया। 
विज्ञापन

एजाज नगर गौंटिया निवासी निजाकत शाह (32) पुत्र जमात अली शाम को भुता के किसी गांव में मकान बनाने की मजदूरी करके घर लौटा। पड़ोस में राशिद हलवाई का बेटा आरिफ भी निजाकत के साथ ही मकान बनाने के लिए मजदूरी का ठेका लेता है। दिन में दोनों के बीच लिंटर डालने को लेकर विवाद हो गया था। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि राशिद हलवाई बृहस्पतिवार की शाम निजाकत को घर से बुलाकर पीलीभीत बाईपास हाइवे पर महीना साहब की मजार के पास ले गया। वहां उसका बेटा आरिफ भी मौजूद था। दोनों ने निजाकत के पेट में मुर्गा काटने वाली छुरी से ताबड़तोड़ प्रहार किए। अचानक हुई इस वारदात से हाइवे पर भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को फोन किया तो चीता मोबाइल मौके पर पहुंची और हमलावर बाप बेटों को मौके पर ही पकड़ लिया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव मोरचरी में रखवा दिया गया। अचानक मौत की खबर से युवक के घर में कोहराम मच गया। दोनों पक्ष बारादरी कोतवाली पहुंच गए। मृतक के परिवार की ओर से आरोपी बाप बेटों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने देर रात तक आरोपी बाप बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया था। उधर, हत्यारोपी आरिफ का कहना था कि दिन में वह और निजाकत एक साथ भुता के गांव में काम करने गए थे। वहां मकान का लिंटर डालते समय उसकी कहासुनी हो गई तो निजाकत ने उसे मारा और मां बहन की गालियां दीं। घर लौटने के बाद उसे गुस्सा आया तो उसने छुरी घोंपकर उसे मार डाला। 
विज्ञापन

बाप ने पकड़ा, बेटे ने किए प्रहार
मृतक के परिजनों के मुताबिक बाप राशिद ने निजाकत को पीछे से पकड़ लिया और बेटे आरिफ ने छुरी से ताबड़तोड़ प्रहार किए। किसी को पता ही नहीं चल पाया कि आखिर बात क्या है। क्यों उसे घर से बुलाकर मारा। मृतक के पेट, पीठ और पसलियों में छुरी लगने के निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोड
 दोनों का दिन में भुता के किसी गांव में मकान बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस झगड़े के बाद दोनों शहर आ गए और घर से बुलाकर छुरी से मार डाला। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया है। -- समीर सौरभ, एसपी सिटी   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed