फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The middle of the six -year-old trying to misconduct

अधेड़ ने छह साल की बच्ची से की दुराचार की कोशिश

Fri, 12 Feb 2016 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 12 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। पचास साल के व्यक्ति ने छह वर्षीय बच्ची के साथ 11 दिन पहले कमरे में बंद कर दुराचार की कोशिश की। इस मामले को ग्रामीण आपसी पंचायत से ही निपटाने में जुटे रहे। समझौता न होने पर गुरुवार को थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने रिपोर्ट कराई कि 30 जनवरी दोपहर तीन बजे उनकी छह साल की पुत्री बच्चों के साथ खेल रही थी। गांव निवासी दयानंद ने उसे गेंद देने के बहाने बुला लिया और अपने कमरे में बंद कर उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। बच्ची की चीखपुकार पर बाहर खेल रहे बच्चों ने उसके घर जाकर सूचना दी। तब बच्ची की बुआ उसे देखने पहुंचीं। बमुश्किल उन्होंने कमरा खुलवाकर बच्ची को निकाला। आरोप है कि बच्ची को घर ले जाने की कोशिश की तो दयानंद ने उसकी बुआ के भी पैर में भी लाठी मार दी। बताया कि उसके पिता कैंसर से पीड़ित चल रहे थे, जिस वजह से वह थाने में सूचना देने नहीं आ पाये। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज कर ली है। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना ग्यारह दिन पुरानी है। गांव में पंचायत करने के चक्कर में यह लोग थाने नहीं आये थे। मामला संज्ञान में आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है, आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed