फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The idea of the way to try to take workers

आइडिया कर्मी को रास्ते से उठाने की कोशिश

Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The idea of the way to try to take workers
The idea of the way to try to take workers - फोटो :
बेखौफ शोहदों ने आइडिया में कार्य करने वाली युवती को सरेराह उठाने की कोशिश की। युवती बड़ी मुश्किल से शोहदों के चंगुल से निकली। इससे पहले भी शोहदे युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकतें कर चुके हैं। डरी सहमी युवती ने थाना सुभाषनगर में चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है और कहा कि अगर शोहदे नहीं पकड़े गए तो वह जान दे देगी। पुलिस मामले की जांच करा रही है।
विज्ञापन

आइडिया में जॉब करने वाली युवती तिलक कालोनी की रहने वाली है। वह अपने परिवार के साथ पिछले चार सालों से शांति विहार कालोनी थाना सुभाषनगर में किराये के मकान में रहती थी। मोहल्ले के ही चार युवक उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते थे। उसको अक्सर उठा ले जोन की धमकी भी देते थे। 17 नवंबर को रात नौ बजे युवती को घर में अकेला पाकर चारों शोहदे घर में घुस आए और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। युवती ने खुद को बचाने के लिए कमरे में बंद कर लिया। शोहदों ने गुस्से में घर का सामान भी तोड़ डाला। गंदी गालियां बकी और जान से मानने की धमकी दी। घर वालों के आने पर युवती ने आपबीती बताई। भय के चलते युवती के परिवार ने शांति विहार में किराये का मकान खाली कर दिया। शोहदों ने उसके बाद भी युवती का पीछा नहीं छोड़ा। ऑफिस जाते वक्त भी अक्सर परेशान करते थे। सोमवार सुबह युवती आफिस जा रही थी। सुभाषनगर स्थित बाजपेयी मिष्ठान के सामने शोहदों ने फिर उसे घेर लिया। अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि उसके साथ चल। मना किया तो जबरन उठा ले जाएंगे। युवती ने विरोध किया तो शोहदे जबरन उसको अपने साथ ले जाने लगे। युवती ने शोर मचाया तो कुछ लोग आ गए। लोगों को आता देख शोहदे भाग निकले। युवती ने थाना सुभाषनगर में तहरीर दी और कहा कि अगर शोहदों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह जान दे देगी। थाना सुभाषनगर के एसआई अजय चौधरी ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। जांच कराकर नामजद किए गए शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed