{"_id":"572cfa614f1c1bf2285cd724","slug":"the-id-of-the-phone-is-called-from-hardoi-million-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई की आईडी वाले फोन से मांगी गई एक करोड़ की फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई की आईडी वाले फोन से मांगी गई एक करोड़ की फिरौती
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 07 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते भर पहले अगवा किए गए गंगाशील मेडिकल कालेज के बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र अनुराग सिंह के अपहरण की गुत्थी पुलिस शुक्रवार को भी नहीं सुलझा पाई। हालांकि पुलिस ने उस मोबाइल आईडी का पता लगा लिया है जिससे अनुराग के पिता से एक करोड़ की फिरौती मांगकर धमकी दी गई। ये आईडी शाहबाद (हरदोई) के शिवशंकर की बताई जा रही है। इससे पुलिस का शक अनुराग के परिचितों और रिश्तेदारों पर गहरा गया है। कई रिश्तेदारों को बुलाकर पूछताछ भी की जा चुकी है। पुलिस एक करोड़ की फिरौती मांगने के मामले पर भी नजर गड़ाये रखे हुए है।
गंगाशील मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्श के छात्र अनुराग सिंह को 30 अप्रैल को उसके शाहजहांपुर से 12 किलोमीटर दूर निगोही रोड स्थित घर से अगवा कर लिया गया था। पुलिस को अनुराग के मोबाइल की आखिरी लोकेशन 30 अप्रैल की रात 11.30 बजे सैनिक नगर निगोही रोड शाहजहांपुर में मिली थी। इसके बाद उसका मोबाइल बाडूजई में आकर बंद हो गया। यहां अनुराग के रिश्तेदार भी रहते हैं। हरदोई में भी अनुराग की रिश्तेदारी है। पुलिस अनुराग की लोकेशन रिश्तेदारी में ही तलाश कर रही है। अनुराग के पिता हाकिम सिंह से बेटे को छोड़ने के बदले मोबाइल पर एक करोड़ की फिरौती मांगकर धमकी दी गई है। पुलिस ने धमकी देने वाले मोबाइल की आईडी को खंगाला तो वह हरदोई की शाहबाद तहसील के गांव उजराऊ निवासी शिवशंकर की निकली। पुलिस अब इसी आईडी के सहारे अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश में हैं। पुलिस की दो टीमें हरदोई और शाहजहांपुर में डेरा डाले हैं। पुलिस को एक या दो दिन में अपहरण की गुत्थी सुलझने का भरोसा है। हालांकि इसमें सबसे चिंताजनक बात ये है कि गोपनीयता बरतने के बाद भी पुलिस की गतिविधियों की खबर अपहरणकर्ताओं तक पहुंच रही है। एसपी सिटी समीर सौरभ का कहना है कि पुलिस को अभी अनुराग के मामले में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। टीमें हरदोई और शाहजहांपुर में अनुराग को तलाशने में लगी हैं।