{"_id":"57dc53164f1c1b3c3dd49b11","slug":"the-husband-put-on-a-second-charge-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे के पति पर लगाया रेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दूसरे के पति पर लगाया रेप का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने गांव के ही व्यक्ति पर दिनदहाड़े दुराचार की कोशिश का आरोप लगाकर तहरीर दी तो पुलिस हरकत में आ गई। गांव जाकर जांच की तो मामला फर्जी मिला। इस बीच आरोपी की पत्नी ने कार्यकत्री के पति के खिलाफ दुराचार की तहरीर देकर सनसनी फैला दी। पुलिस इसे रिश्तेदारों के आपसी झगड़े का साइड इफेक्ट मानकर जांच कर रही है। जरेली निवासी एक महिला आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात है। शुक्रवार दोपहर उसने थाने में गांव निवासी जीशान के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि सुबह जब वह केंद्र पर जा रही थी, तभी जीशान उसका पीछा करने लगा। रास्ते में सुनसान जगह पर जीशान ने उस तमंचा तान दिया और गलत नीयत से खेत में खींचने की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो आसपास के किसान दौड़ पड़े, तब जीशान उसे देख लेने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस गांव पहुंची तो जीशान घर पर नहीं मिला। इस बीच जीशान की पत्नी भी तहरीर लेकर थाने आ गई। उसने आरोप लगाया कि गुरुवार रात वह अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। तभी कार्यकत्री का पति बदरुल आ गया। उसने उसे धमकाकर दुराचार किया। पति के लौटने पर उसने यह घटना बताई, अब रिपोर्ट लिखाने आई है। दोनों तरफ से लगभग एक जैसी तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से बात करके सच जानने की कोशिश की। पता लगा कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और अभी तक इनके अच्छे संबंध थे। हाल ही में किसी बात पर मनमुटाव हो गया है, जिसके चलते आरोप लगाए गए हैं। कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि आरोप प्रत्यारोप किस वजह से लगाए जा रहे हैं, यह जानने की कोशिश की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दुराचार और छेड़छाड़ का आरोप निराधार है।
विज्ञापन