{"_id":"57684dc64f1c1bbf19b47de8","slug":"the-guilty-will-be-sorry-to-marry-sohdon","type":"story","status":"publish","title_hn":" निकाह करने पर शोहदों का गुनाह हो जाएगा माफ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह करने पर शोहदों का गुनाह हो जाएगा माफ
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज के गांव में नेत्रहीन की बेटियों से दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले शोहदों को जेल से छूटते ही पीड़ित लड़कियों से निकाह करने के बाद उनके गुनाह को माफ कर दिया जाएगा। सोमवार को गांव में बिरादरी की पंचायत में यह फैसला सुनाया गया है। लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजे गए दोनों आरोपियों के खिलाफ निकाह के बाद पुलिस भी दर्ज मुकदमे में कार्रवाई नहीं करेगी।
शनिवार की रात करीब आठ बजे थाना हाफिजगंज के बड़ेपुरा गांव के साजिद हुसैन और अल्ताफ हुसैन नेत्रहीन की गैर मौजूदगी में उनके घर में घुस आए थे। उन्होंने घर में मौजूद उनकी बेटियों के रेप की कोशिश की थी। शोर मचने पर ग्रामीणों ने आकर दोनों को दबोचने के बाद पुलिस को बुला लिया था। छानबीन में पता लगा कि दोनों युवक नेत्रहीन के रिश्तेदार हैं। बड़ेपुरा गांव में नेत्रहीन की बड़ी लड़की की शादी हुई है। वह उसके पति के खानदानी ही हैं। खबर मिलने पर नेत्रहीन घर पहुंचे तो मामला पुलिस तक पहुंच चुका था। घटना के बाद से ही फैसले की बात होने लगी, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। पुलिस ने मामला छेड़छाड़ में दर्ज करके दोनों ही शोहदों को जेल भेज दिया। सोमवार को लड़की और लड़के पक्ष के लोगों के साथ बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने पंचायत की। पंचायत में तय हुआ कि जेल से छूटते ही दोनों लड़कों को लड़कियों से निकाह करना होगा। इसके बाद लड़कियों की तरफ से लिखाया गए मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं होगी।