फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The girl 's boyfriend killed and hung

लड़की के प्रेमी को मार कर लटका दिया

Tue, 03 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 03 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
लड़की के प्रेमी को मार कर लटका दिया
विज्ञापन

रात में पकड़े गए थे तो निकाह की बात तय कर ली थी
फतेहगंज पश्चिमी की वारदात
पुलिस ने लड़की के पिता समेत छह लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
फतेहगंज पश्चिमी। रविवार की रात अपनी लड़की को उसके दोस्त के साथ देख कर गुस्साए घर वाले पहले लड़के पर टूट पड़े, उसे खूब पीटा फिर मामले पर पंचायत बैठी। दोनों परिवारों के बड़ो की मौजूदगी में दोनों का निकाह करने की बात भी तय हुई लेकिन सुबह हुई तो लड़के का शव पेड़ पर लटका मिला।  उसे मार कर लटका दिया गया था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मारे गए 22 वर्षीय रिफाकत हुसैन की गांव की ही लड़की से दोस्ती थी। दोनों शादी करना चाहते थे। लड़की के घरवाले इसेक लिए तैयार नहीं थे और  रिफाकत से रंजिश मानते थे। रविवार रात 11 बजे परिवार वालों ने घर में ही लड़की के साथ रिफाकत को देख लिया था। इस पर वे बौखला गए। पहले रिफाकत को बंधक बनाया फिर पीटा। इसके बाद लड़के के घर वालों को बुला लिया गया। रात करीब 12 बजे पंचायत हुई। इसमें दोनों के निकाह की बात तय हुई। पहले रात में ही निकाह की तैयारी हो रही थी मगर इसे सोमवार सुबह पूरा करने में दोनों पक्ष राजी हो गए।  सुबह रिफाकत का शव गांव के बाहर उत्तर दिशा में बरगद के पेड़ से बिजली के तार के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के तमाम लोगों के साथ ही रिफाकत के परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लड़की के परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए। पोस्टमार्टम में रिफाकत की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रिफाकत के भाई सलामत हुसैन ने लड़की वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पंचायत के फैसले को लड़की पक्ष भी मान गया था। लड़की पक्ष ने रिफाकत को अपने ही घर पर रोक लिया और रंजिश में उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने को शव पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने सलामत की तहरीर पर लड़की के पिता समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव के पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने वह तार भी बरामद कर लिया है, जिससे रिफाकत का शव लटकाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम सीन
फंदे पर लटके मिले रिफाकत के घुटने जमीन पर टिके थे। शव दीवार से सटा था। फंदे वाले तार में भी खिंचाव नहीं था। हाथों में चोट के नीले निशान थे।
मोबाइल में अश्लील वीडियो क्लिपिंग
रिफाकत के शव के पास ही दो स्मार्ट फोन मिले हैं। इनसे कई अन्य लड़कियों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे गए हैं।

तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed