फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The girl in the wedding video showed the attacker

शादी की वीडियो में नहीं दिखी हमलावर लड़की

Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
The girl in the wedding video showed the attacker
The girl in the wedding video showed the attacker - फोटो : बरेली, अमर उजाला
दुल्हन पर तेजाब फेंकने के मामले में हमलावर लड़की का रंग सांवला और उम्र 15-16 साल बताई गई है लेकिन वह कौन थी यह पहेली अबतक नहीं सुलझ सकी। पुलिस ने रुटीन पड़ताल के दौरान रविवार को पहले खुद शादी की वीडियो देखी। फिर दूल्हा-दुल्हन व उनके घरवालों को दिखाई गई। वीडियो देखने के दौरान कोई ऐसी लड़की चिह्नित नहीं की जा सकी, जिसे देखकर हमलावर होने का शक हो। इससे पुष्ट है कि हमला करने वाले लड़की बेहद सतर्क थी, जो वीडियो कैमरे के सामने नहीं आई। चूंकि बारातघर में सीसी टीवी कैमरे नहीं हैं, जिससे गोपनीय निगरानी नहीं हो सकी। मोबाइल कॉल डिटेल में अभी पुलिस ऐसे किसी नंबर को चिह्नित नहीं कर पाई, जिसे हमलावर कहा जा सके।
विज्ञापन

शादी में बनाई गई वीडियो शनिवार को कैंट पुलिस ने ले ली थी। रविवार सुबह पुलिस ने शादी की वीडियो देखी। पूरी वीडियो देखने पर पुलिस को कोई संदिग्ध लड़की नजर नहीं आई। इसके बाद पुलिस टीम रिटायर हवलदार मदन सिंह के घर गई। जहां दूल्हा- दुल्हन और उनके परिवार वालों को वीडियो दिखाई गई। उन्हें भी वीडियो में हमलावर लड़की नहीं दिखाई दी। पुलिस ने दूल्हा राहुल सिंह, उसके दोस्त दुल्हन अंजना और उनके परिवार वालों से पूछताछ की। राहुल ने फिर वही कहा कि उसे कुछ पता नहीं है। शादी हो गई। उसके दोस्त ने भी कुछ नहीं बताया। अंजना का कहना है कि उसने हमलावर लड़की को पहली बार देखा था। वह इधर- उधर चक्कर लगा रही थी। दोनों परिवारों के लोगों का कहना है कि हमलावर लड़की पकड़ी जाए। मगर उनके पास बताने को कुछ नहीं है। 
विज्ञापन

पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन और उनके घरवालों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली है। मगर कोई नंबर ऐसा नहीं मिला, जिससे हमलावर लड़की की शिनाख्त की जा सके। इन नंबरों के आधार पर कुछ अन्य नंबरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। रविवार को पुलिस ने युगवीणा बारातघर में काम करने वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
24 नवंबर को सदर कैंट निवासी रिटायर सूबेदार शंकर सिंह वोरा की बेटी अंजना और चनेहटा के रहने वाले रिटायर हवलदार मदन सिंह के बेटे राहुल सिंह की शादी थी। समारोह युगवीणा बारातघर में हुआ था। जहां बारात का स्वागत करने के दौरान एक 

कमरे में बैठी अंजना पर एक लड़की ने तेजाब से हमला कर दिया था। इसमें अंजना झुलस गई थी। घटना के बाद से हमलावर लड़की फरार है।

अभी तक की छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। घरवाले कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। शादी की वीडियो में हमलावर लड़की नहीं दिखी। कॉल डिटेल में कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनके जरिए हमलावर को खोजा जा रहा है। - सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी प्रथम                    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed